Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सलूम्बर के गांमड़ा में VDO को 15 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रेप, नरेगा में श्रमिकों के भुगतान के लिए वार्डपंच के पति से मांगी थी रिश्वत

Reported By : Padmavat Media
Published : November 16, 2021 12:47 PM IST

सलूम्बर के गांमड़ा में VDO को 15 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रेप, नरेगा में श्रमिकों के भुगतान के लिए वार्डपंच के पति से मांगी थी रिश्वत

सलुम्बर: उदयपुर की एसीबी स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को सलूंबर पंचायत समिति की गामड़ा के ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते ट्रेप किया। आरोपी अधिकारी श्रमिकों के भुगतान करने की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था।

एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि गामड़ा गांव के वार्डपंच पति भेरूलाल मीणा ने ब्यूरो में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दी कि ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा नरेगा मजदूरों से करवाए गए कार्य की मजदूरी से प्रति श्रमिक 3 हजार रुपए रिश्वत देने की मांग कर रहे हैं। इस आधार पर आरोपी मुकेश में वार्ड पंच कमला के पति भेरूलाल मीणा से 15 हजार की रिश्वत राशि मांगी।

ओझा ने बताया कि आरोपी ग्राम विकास अधिकारी परिवादी को रिश्वत नहीं पर भविष्य में कभी वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं करवाने की धमकी दे रहा था। लिखित शिकायत के बाद पुलिस निरीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित की टीम ने सत्यापन की पुष्टि कर मंगलवार को रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी मीणा को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Related posts

हाफिज सईद के घर के बाहर विस्फोट मामले में अहम व्यक्ति की हुई पहचान, तीन और लोग गिरफ्तार

Padmavat Media

अवैध संबंध के शक में महिला पुरुष को बांधकर पीटा, बाल भी काटे, मामला दर्ज एक आरोपी गिरफ्तार, मानवीयता को किया शर्मसार

ढाबा संचालक ने पुलिस को दी धमकी, गिरफ्तार कर शहर में निकाला जुलूस

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!