Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

हरदोई पहुँची आई०टी०बी०पी० जवानों की साइकिल यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत!

Reported By : Padmavat Media
Published : September 19, 2021 6:56 PM IST

हरदोई पहुँची आई०टी०बी०पी० जवानों की साइकिल यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत!

हरदोई — आईटीबीपी यानी भारत तिब्बत सीमा पुलिस की साइकिल रैली यात्रा पर निकली है।रविवार को असिस्टेंट कमांडेंट 46वीं बटालियन आशकार हुसैन के नेतृत्व में यह रैली हरदोई के लखनऊ चुंगी पर पहुंची।यहां नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मधुर मिश्रा ने तालियों व फूल माला पहनाकर रैली का स्वागत किया।75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमृत महोत्सव के तहत रिले साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। 15 अगस्त को रवाना हुई यह रैली अरुणांचल प्रदेश के ईंटा नगर से 2 हज़ार किलो मीटर की दूरी तय करते हुए 2 अक्टूबर को नई दिल्ली राजघाट पहुंचेगी,रविवार दोपहर यह रैली शहर के लखनऊ चुंगी पहुँची जहाँ नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्र ने अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला समेत सभासदों के साथ रैली में साईकिल सवार जवानों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया,रैली का नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट कमांडेंट आशकार हुसैन ने बताया कि इस साईकिल रैली का उद्देश्य लोगों में एकता का संदेश,राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देना,स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थानों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान व गौरवशाली इतिहास बताना व स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है,यह रैली हरदोई में रात्रि विश्राम करके शाहजहांपुर,बरेली,रामपुर,हापुड़,गाज़ियाबाद होते हुए 2 अक्टूबर तक दिल्ली के राजघाट पहुंचेगी।
इसके साथ जनपद के कस्बा कछौना पतसेनी में जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज में कॉलेज के प्रबंधक डॉ०शिवराज सिंह सहित विद्यालय परिवार ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

Related posts

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराड़ा द्वारा पूर्व सांसद रघुवीर मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई मुख्यमंत्री के सराड़ा दोरे को लेकर तेयारी बैठक।

Padmavat Media

निशुल्क भोजन वितरण संस्थान द्वारा एमबी चिकित्सालय में परिजनों को कराया भोजन

Padmavat Media

रक्षाबंधन पर पवन जैन पदमावत ने बहन से बंधवाई राखी, बहनों और माताओं की सुरक्षा का लिया संकल्प

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!