Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

ह्यूमिनिटी रक्त सोसाइटी व खेम सिद्ध डोनर्स सोसाइटी के बैनर तले होगा आयोजन 

Reported By : Padmavat Media
Published : June 25, 2022 9:47 PM IST
  • रक्तदान पोस्टर का किया विमोचन 

बायतु. युवा पत्रकार शौक़त सोलंकी के जन्मदिवस के मौके पर ह्यूमैनिटी रक्त सोसायटी बाड़मेर व खेमसिद्ध ब्लड डोनर्स सोसायटी बाड़मेर के तत्वावधान में 30 जून शुक्रवार को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन शनिवार को पुलिस उप अधीक्षक बायतु जग्गुराम पुनिया व थानाधिकारी ललित किशोर के कर कमलों द्वारा पुलिस थाना परिसर बायतु में किया गया। पुलिस उप अधीक्षक जग्गुराम पुनिया ने बताया कि रक्तदान ही जीवन दान है। वर्तमान स्थिति के चलते रक्त की अति आवश्यकता है, ऐसे में बाड़मेर के रक्तदाता समूहों के युवा हर समय रक्तदान के लिए तत्पर रहते हैं।
पोस्टर विमोचन के दौरान पुलिस उप अधीक्षक जग्गुराम पुनिया, थानाधिकारी ललित किशोर, हैडकांस्टेबल राजाराम, कानि. रामदेव,रूपाराम,गंगाराम,पत्रकार गणपत चौधरी, शाहिद मंसूरी, मनोहर पँवार, घमण्डाराम परिहार, ह्यूमैनिटी रक्त सोसायटी सदस्य अयूब खान सहित युवा मनोहर चौधरी, भेरू गौड़, दौलाराम सैन, मुस्ताक उपस्थित रहे। इस दौरान थानाधिकारी ललित किशोर ने बताया की हर स्वस्थ युवा को रक्तदान के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए ।युवा पत्रकार की इस पहल में ह्यूमिनिटी रक्त सोसाइटी संयोजक भुट्टा खान जुनेजा एव खेम सिद्ध डोनर्स सोसाइटी संयोजक हरीश चौधरी का विशेष प्रोत्साहन व योगदान है

Related posts

आखिल भारतीय मेनारिया चिकित्सा कर्मी की बैठक रविवार को

सरसिया के ग्रामीण सड़क समस्या को लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

Padmavat Media

एडवोकेट ललीता खराड़ी, कनबई मण्डल अध्यक्ष: भाजपा महिला मोर्चा, अपर जिला सेंशन न्यायालय खेरवाड़ा की तरफ से समस्त देशवासियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!