Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

फ़ीता काटकर राजवर्धन ने किया स्वास्तिका हेल्थ एन्ड आई केयर क्लिनिक का उद्घाटन

Reported By : Padmavat Media
Published : July 30, 2021 5:14 PM IST

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दृष्टि दोष सम्बन्धी समस्याओं का निदान अब गांव में ही होगा सम्भव: सीए आदित्य

हरदोई: जनपद में सामाजिक क्षेत्र में सभी के चहेते एवं भारतीय रोटी बैंक के जिला प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी कर्ण सिंह राणा के नव प्रतिष्ठान स्वास्तिका हेल्थ एन्ड आई केयर क्लिनिक का शुभ उद्घाटन बीते कल जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू एवं सीए निवेश सलाहकार आदित्य चौहान ने फ़ीता काटकर किया।
इस मौके पर समाजसेवी श्री सिंह ने कर्ण सिंह राणा एवं उनके साथी सहयोगी व्योम गुप्ता जी को नव प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अग्रिम उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।
सीए आदित्य चौहान ने बताया कि अब ग्राम सभा स्तर के लोगों की दृष्टि दोष सम्बन्धी समस्त समस्याएं अब ग्रामसभा स्तर पर ही ठीक हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि अब गांव के लोगों को गांव से भागकर शहर जाकर दृष्टि दोष सम्बन्धी समस्या का निजात पाने से मुक्ति मिलेगी।
इस अवसर पर दृष्टि दोष विशेषज्ञ कर्ण सिंह ने बताया कि इस क्लिनिक के माध्यम से ग्रामसभा के स्तर पर विशेष तौर पर दृष्टि दोष सम्बन्धी समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा आम समस्याएं सर्दी, ज़ुकाम, बुखार, पेट दर्द आदि का प्राथमिक उपचार भी किया जाएगा।
उद्घाटन के इस शुभ अवसर पर दृष्टि दोष विशेषज्ञ कर्ण सिंह के सहयोगी व्योम गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह, विजय बहादुर सिंह, अभय चौहान, सामाजिक संस्था भारतीय रोटी बैंक के संस्थापक अरुणेश पाठक आदि मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेस विधायक के बयान पर निर्भया की मां ने जताई नाराजगी; कहा- ‘इन नेताओं के कारण बढ़ रहे हैं अपराध’

Padmavat Media

योगी सरकार की गलत नीतियों को उजागर करेगी पीस पार्टी

Padmavat Media

अहमदाबाद में दो दिवसीय फैशन प्रदर्शनी का आयोजन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!