Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

10वा जनजातीय प्रतिभा सम्मान एवं सर्व समाज शिक्षक गौरव सम्मान 29 दिसंबर को समारोह में 100 शिक्षक एवं 500 से ज़्यादा छात्र होंग़े सम्मानित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे समारोह क़े मुख्यतिथि

Reported By : Padmavat Media
Published : October 17, 2022 6:18 AM IST

10वा जनजातीय प्रतिभा सम्मान एवं सर्व समाज शिक्षक गौरव सम्मान 29 दिसंबर को समारोह में 100 शिक्षक एवं 500 से ज़्यादा छात्र होंग़े सम्मानित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे समारोह क़े मुख्यतिथि

उदयपुर की रिपोर्ट श्री मेवाड़ वागड़ मालवा जनजाति विकास संस्थान द्वारा मेवाड़ वागड़ मालवा के अंचल के 8 जिलों का जनजातीय प्रतिभा सम्मान एवं सर्व समाज शिक्षक गौरव सम्मेलन 29 दिसंबर, 2022 को उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। सस्थान क़े महासचिव डॉक्टर शंकर एच बामनिया ने बतायाकि म दिनांक 16 अक्टूबर को किसान भवन में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा एवं सांसद अर्जुन लाल मीणा के समन्वय में पुर्व तैयारियाँ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनजाति समाज की अस्मिता, अस्तित्व ,शिक्षा ,चिकित्सा एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि जनजातीय संस्कृति का संरक्षण जरूरी है एवं सरकार की विकास योजनाएं जन जन तक पहुंचने की जरूरत बताई। इस हेतु सभी को सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि आदिवासी क्षेत्र के युवाओं क़ो शिक्षा क़े माध्यम से सरकारी सेवाओ के साथ साथ विभिन्नव्यवसायिक गतिविधियों में शामिल होकर अपने परिवार एवं समाज सर्वांगीण विक़ास से मुख्यधारा लाया जा सकता हे!

पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि विगत वर्ष के इस आयोजन अत्यंत उपयोगी रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इसकी सकारात्मक चर्चा है। इसलिए यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया जाएगा। साथ ही श्री मीणा साहब ने यह बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने का आश्वासन दिया जिसकेलिये आमंत्रण भिजवाया जा चुका हे!

ऑनलाइन मीटिंग में जुड़े सांसद अर्जुन लाल मीणा ने कार्यक्रम की महत्व एवं भारत सरकार के कैबिनेट स्तर के मंत्री को इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में लाने का आश्वासन देकर युवाओं को सामाजिक नेतृत्व के लिए आगे बढ़ने की बात कही।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राकेश हीरा ने की।

इस कार्यक्रम के लिए राकेश हीरात को केंद्रीय मार्गदर्शक एवं केंद्रीय आयोजन मंडल के संजोयक चुना किया गया।

कार्यक्रम का संचालन निरंजन दरंगा एवं डॉक्टर शंकर एच. बामनिया ने किया।

इस अवसर पर डॉ. मन्नालाल रावत, प्रभु लाल बामनिया, मुरारी लाल बुम्बरिया, राकेश हीरात, सीबी मीणा, भरत मीणा, केसू लाल मीणा, लालू राम गरासिया, लालू राम भजात, डी एल मीना ,नारायण कलासुवा ने अपने विचाररखें विकास मीणा रूप लाल मीणा !अंचल के 8 जिलों के 100 से अधिक प्रतिनिधि ,समाज सेवक ,विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित रहे।

Related posts

अज्ञात कारणों के चलते किशोर फांसी पर झूला हुई मौत

Padmavat Media

Digital Rape : नोएडा के बाद UP के इस शहर में 5 साल की बच्ची से हुआ डिजिटल रेप

Padmavat Media

पाटिया में कलस्टर कार्यशाला का हुआ  आयोजन

Leave a Comment

error: Content is protected !!