Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइम

100 ग्राम अवैध अफीम और 3 लाख रुपये के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : August 26, 2024 11:38 PM IST

100 ग्राम अवैध अफीम और 3 लाख रुपये के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । जिले के धमोत्तर थाना पुलिस ने 100 ग्राम अवैध अफीम और 3 लाख रुपये के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना 25 अगस्त की रात की है जब धमोत्तर थाना प्रभारी हिम्मत बुनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बारावरदा तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कोडा कार को रोकने का प्रयास किया। कार चालक तेज गति से भागा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर सुखप्रीत सिंह (22), निवासी नोजिया, जिला मानसा, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी में 100 ग्राम अफीम और 3 लाख रुपये बरामद हुए। इस संबंध में धारा 8/18, 30 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। अभियुक्त के साथी जगदीश सिंह की तलाश की जा रही है।

Related posts

मुंबई में दुल्हनों का ‘सौदा’, प्यार के जाल में फंसाकर कर गैंग कर रहा था लड़कियों की जिंदगी खराब

Padmavat Media

तालाब में डूबने से 15 साल के एक बालक की मौत

सायरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 436 किलो डोडा चूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ़्तार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!