Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव में एक साथ लगाए 180 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

Reported By : Padmavat Media
Published : August 7, 2024 12:27 PM IST

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव में एक साथ लगाए 180 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

संवाददाता ईश्वर लाल सुथार
सलूंबर। जिले के झल्लारा उपखंड के गांव नयागांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव में बुधवार को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम के तहत् सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा 180 पेड़ लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। संस्था प्रधान लोकेश जैन ने बताया की इस अभियान के तहत विद्यालय परिसर में लगभग 180 पेड़ पौधे लगाए गए जिनमें ज्यादातर छायादार और पुष्प वाले पौधे लगाए गए है। फ़तेह सिंह राठौड़ ने सभी विद्यार्थियों को घर जाकर और भी अपनी माँ के नाम एक पौधा रोपण का संकल्प कराया l इस अभियान के तहत संस्था प्रधान लोकेश कुमार जैन, नवनीत जैन, प्रवीण मेहता, वरिष्ठ अध्यापक फतेह सिंह राठौड़, नटवर लाल जी चौबीसा, शारीरिक शिक्षक गोवर्धन गर्ग, गौतम सिंह चौहान, अध्यापिका काजल खटीक, पदमावत मीडिया के संवाददाता ईश्वर सुथार उपस्थित रहे।

Related posts

भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिऐ मिलकर लड़ेंगे तो पक्का मिलेगी कामयाबी – पवन जैन पदमावत

Padmavat Media

ऋषभदेव में दिगंबर जैन समाज ने उत्तम मादर्व पर्व मनाया

Padmavat Media

गौ रक्षा हिन्दू दल ने सोपा ज्ञापन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!