Padmavat Media
ताजा खबर
टॉप न्यूज़देशधर्म-संसारमध्य प्रदेशराज्य

27 रथों द्वारा 7 फेरी के माध्यम से होगा पंचकल्याणक महोत्सव का समापन

पंचकल्याणक महोत्सव का समापन आज:दो एरावत हाथी और 24 रथों के साथ की जाएगी परिक्रमा

विशाल संघ के साथ आचार्य श्री निकलेंगे गजरथ पथ पर केन्द्रीयमंत्री सिंधिया है पहुंचे महामहोत्सव में

कुंडलपुर: श्री कुण्डलपुर मप्र संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ससंघ के सान्निध्य व प्रतिष्ठा चार्य विनय भइया के आचार्यत्व में आयोजित सदी के सबसे बड़े श्री मद् जिनेन्द्र त्रिकाल चौबीसी पंचकल्याणक महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक महोत्सव के दिवस मध्यान्ह की शुभ बेला में लगभग 1:30 बजे से गजरथ फेरी निकाली जावेगी गजरथ फेरी में २७रथ सम्लित होंगे आज केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत शर्मा मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह सहित अन्य विधायक व जनप्रतिनिधियों ने भगवान के केवलज्ञान महोत्सव में भाग लिया इसके साथ ही संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ससंघ का आशीर्वाद ग्रहण कर बड़े बाबा की महा पूजन कर अर्घ समर्पित किये।
आज होगा सवा करोड़ मंत्रो के साथ विश्व शांति महायज्ञ में आहूति यो का समर्पण
मध्य प्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने कवि सम्मेलन में आते हुए कवियो का सम्मान करते हुए कहा कि कल का दिन भारत वर्ष की जैन समाज के लिए वहुत ही विशेष दिवस होगा जव संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज अपने विराट वालयति संघ के साथ गजरथ फेरी में सम्मिलित होने के लिए पंचकल्याणक महोत्सव पांडाल स्थित वेदिका पर विराजित लगभग 2000 प्रतिष्ठित जिनबिम्बों की (पांडाल की) 7 प्रदिक्षणा 27 रथों के माध्यम के साथ लगाने निकलेंगे। इस गजरथ फेरी में देश भर से आमंत्रित दिव्य घोष के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये आकर्षक विशाल रथों में त्रिलोकी नाथ विराजमान हो कर निकलेंगे। इसके पहले जगत कल्याण की कामना से महा शान्ति धारा होगी इसके वाद एक सौ आठ कुंडिये विश्व शांति महायज्ञ में सवा करोड़ मंत्रो से आहूति या समर्पित की जायेगी
लो हो गया महा महोत्सव–आचार्यश्री
आज दोपहर में धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज ने कहा कि जव बड़े बाबा को उच्च आसान दिया था तव सोचते थे कैसे होगा इतना बड़ा महा महोत्सव बड़े बाबा को उठा तो लिया अब देखलो बड़े बाबा का महा महोत्सव अपनी आंखों से इस महोत्सव में दूर दूर से महाराज लोग आ गए आर्यिका माता जी आ गए प्रतिभा स्थाली की वहनो के साथ कल तो वह्मी सुन्दरीयो का तो रिकॉर्ड ही वन गया कितने सारे वह्माचारी भाइयो ने प्रतिष्ठित वहुत श्रम की हम सरहना करते हैं बड़े बाबा के मन्दिर के कलश के लिए तो सोना वर्षा रहा है इतना वड़ा छत्र वनना है बड़े बाबा का साथ ही विशाल भी चढ़ना है
अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए हमारा पहले आशीर्वाद -आचार्यश्री

आचार्य श्री ने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ता ऐसे हैं जिन्होंने पंडाल तक नहीं देखा सुबह के भोजन के बाद ही शाम हो गई तो क्या वनेगा आपने देखा ऊपर नीचे वैठे है यदि आप को मेरा हाथ दिख रहा है हमारा आशीर्वाद यहाँ से ना चालू हो कर सबसे पीछे से चालू हो रहा है सबसे पीछे वैठे लोगों के लिए सबसे पहले आशीर्वाद आगे बाले और समवशरण में बैठे सभी भक्तों ने तो वहुत आनंद दोनों हाथों से लूटा है
प्रदिक्षणा में अध्यात्म जगत के परम सूर्य पूज्य आचार्य भगवन चतुर्विध संघ सहित उपस्थित रहेंगे। युग शिरोमणि पूज्य आचार्यश्री जी के पीछे सभी निर्यापक श्रमण, मुनिराज संघ, आर्यिका संघ, ऐलक संघ, छुल्लक संघ, ब्रती भैया, ब्रती बहनें, ब्रह्मचारी भैया, ब्रह्मचारिणी बहनें, महोत्सव के मुख्य पात्र, इन्द्र-इंद्राणी, श्रावक-श्राविकाएं एवम अन्य सामाजिक बन्धु चलेंगे। सारे परिक्रमा पथ के बाहर बेरिकेट्स लगाकर नियंत्रित किया जावेगा। उपस्थित लाखों श्रद्धालु बेरिकेट्स के बाहर से सम्पूर्ण मनभावन दृश्यों के दर्शन एवम अवलोकन कर सकेंगे।_
एक निर्धारित क्रम में चलने बाले 27 रथों के आगे-आगे देश के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समर्पित सेवाएं देने पधारे हुए दिव्यघोष सारे धर्म प्रभावक वातावरण से गुंजायमान करेंगे। लहराते हुए जैन ध्वज , जैन धर्म की यशोगाथा को वायुमण्डल में प्रवाहित करेंगे।_
वर्षों से इन पलों के साक्षी बनने की आस लगाए बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालुओं का आज से ही आने का क्रम शुरू हो चुका है। कोई भी अतिरिक्त ट्रैन की व्यवस्था रेल विभाग द्वारा न किये जाने से सारा दारोमदार चारों दिशाओं से आने बाली सड़क मार्ग पर है। शासन प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वही आयोजन समिति ने भी सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की हुई हैं।_
कवि सम्मेलन का भक्तों ने खूब उठाया आनंद
पंच कल्याणक महोत्सव के दौरान रात्रि में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया कमेटी की ओर से स्वागत भाषण करते हुए मध्य प्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि इस महोत्सव में काव्यो की सुन्दर फूआर लेकिन अजय अहिंसा भोपाल से सुप्रसिद्ध कवि चन्द्र सेन जैन डॉ नरेन्द्र जी मथुरा सागर सहित अन्य स्थानों से आए कवियों का सम्मान कमेटी के धार्मिक मंत्री शैलेन्द्र मयूर प्रचार मंत्री सुनील वेजेटेरियन आनंद जैन वीएसएनएल सहित अन्य अधिकारी ने सम्मानित किया इस दौरान कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। चन्द्र सेन जैन बड़े बाबा और छोटे बाबा की जोड़ी ख़ूब जमेगी अजर अमर रहेंगी रचना पर जवरजस्त तालियों की गूंज सव ओर फैल गई।
सिंधिया और शर्मा ने लिया आशीर्वाद
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज कुंडलपुर पहुंचकर बड़े बाबा आदिनाथ भगवान और छोटे बाबा आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। सिंधिया ने पारस टीवी के डायरेक्टर प्रकाश मोदी से बातचीत में कहा कि हम मप्र वासी सौभाग्यशाली हैं कि आचार्यश्री का अधिकांश समय मप्र में गुजरा है। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें मिलता रहता है। सिंधिया ने कहा कि प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिये आशीर्वाद लेने कुंडलपुर आया हूं। वीडी शर्मा ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान के दर्शन करने और आशीष लेने आया हूं।
महा श्रमण विद्यासागर का हुआ का हुआ लोकार्पण
इस दौरान संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित कृति का लोकार्पण जैन गौरब भामाशाह श्री मति सुशीला अशोक जी श्री मति शांता सुरेशजी श्री मति विमलजी पाटनी मध्य प्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा श्री मति सेठ आनंद जैन स्टील सागर अरविंद जैन कानपुर रोहन कटारिया अहमदाबाद ने किया इस महा ग्रान्थ में आचार्य श्री के जीवन के सभी अनछुए पलों पर प्रकाश डाला गया है

Related posts

Early Marriage Tips: शादी नहीं हो रही? ये उपाय करते ही पूरी हो जाएगी सच्‍चे जीवनसाथी की तलाश! तुरंत आजमाएं

Padmavat Media

हाफिज सईद के घर के बाहर विस्फोट मामले में अहम व्यक्ति की हुई पहचान, तीन और लोग गिरफ्तार

Padmavat Media

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने ब्लैक टैक्स फिटनेसियम का किया उद्घाटन

Padmavat Media
error: Content is protected !!