Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़देशराज्य

4 साल पहले लव मैरिज, पति से रोज झगड़ा और फिर लगा ली फांसी

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : March 1, 2022 3:17 PM IST
Updated : March 1, 2022 3:19 PM IST

4 साल पहले लव मैरिज, पति से रोज झगड़ा और फिर लगा ली फांसी

उत्तर प्रदेश : बांदा में महज चार वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती अचानक अपने प्रेमी से नफरत करने लगी। पहले युवती ने अपने प्रेमी से तलाक मांगा। इससे पहले कि कुछ होता, युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मायके वाले पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे।

नगर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर मुहल्ला निवासी रंजना गुप्ता (25) ने चार वर्ष पहले बंगालीपुरा के रहने वाले अमित गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। दोनो लोग किराए के मकान में बतौर पति-पत्नी रहते थे। कुछ दिन तक तो दोनो के बीच खूब निभी, लेकिन बाद में रंजना अमित से तमाम फरमाइशें करने लगी और इधर-उधर घूमने की बात करने लगी। अमित को यह सब पसंद नहीं था। उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो के बीच मनमुटाव हो गया। रंजना ने तलाक लेने की न्यायालय में अरजी दे दी। फैसले की तारीख 15 अप्रैल लगी हुई है।

रविवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। सुबह अमित घर से बाहर निकल आया। इसी बीच मौका पाते ही रंजना ने कमरे के अंदर दरवाजा बंद करके टिनशेड के एंगल में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ ही देर बाद घर पहंुचे अमित ने देखा तो दरवाजे बंद थे, उसने कुण्डी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। देखा तो रंजना का शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही पति बदहवास हो गया। आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतार लिया। मृतका के देवर अनुराग ने बताया कि रंजना एफसीआई में जॉब करती थी। अमित कैफे चलाता था। दोनो के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद दोनो ने घरवालों की रजामंदी के बगैर प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद से रंजना की नौकरी छूट गई। नौकरी छूटने के बाद से रंजना पति से नाखुश रहने लगी थी। रविवार को भी दोनो के बीच विवाद हुआ था, वह समझौता कराने भी गया था। सुबह ही उसने यह घटना अंजाम दे दी।

अनुराग ने बताया कि घटना की जानकारी मायके वालों को दी, लेकिन मायके वाले नहीं आए। बताया कि प्रेम विवाह के बाद युवती के माता-पिता नाराज थे। मौत होने के बाद भी लड़की का चेहरा देखने नहीं आए। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि फिलहाल मामला आत्महत्या का है। मृतका ने प्रेम विवाह किया था। दोनो के बीच तलाक का मामला भी न्यायालय में चल रहा था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

सड़कों पर नंगे पैर घूमने वाले जरूरतमंद बच्चों को कृष्णा कल्याण संस्थान की ओर से चप्पल किए गए वितरण

Padmavat Media

हीरक जयंती के लिए जयपुर में जुटे देशभर के राजपूत। हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश, पहली बार किसी कार्यक्रम के लिए पूरी ट्रेन बुक

Padmavat Media

फतेहसागर पाल पर वर्षों से बंद पड़ा वाटर कूलर, नगर निगम की उदासीनता उजागर

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!