Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़नई दिल्ली

8 साल तक शोषण, फिर 14 बार गर्भपात, जैतपुर में महिला ने परेशान होकर कर ली खुदकुशी

Reported By : Padmavat Media
Published : July 15, 2022 3:52 PM IST

8 साल तक शोषण, फिर 14 बार गर्भपात, जैतपुर में महिला ने परेशान होकर कर ली खुदकुशी

नई दिल्ली । जैतपुर इलाके में एक महिला आठ साल से एक शख्स के शोषण का शिकार हो रही थी। इस दौरान आरोपी ने दबाव डालकर 14 बार पीडि़ता का गर्भपात भी कराया। उसके बावजूद महिला पर उसका शोषण कम नहीं हुआ। आखिरकर पीडि़ता आरोपी के शोषण से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। हालांकि उस वक्त मामला खुदकुशी का लगा रहा था। लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान उसके कपड़े से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। आखिरकर जांच के बाद जैतपुर पुलिस ने मंगलवार दुष्कर्म एवं आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बात की पुष्टि डीसीपी ईशा पांडे ने भी की है।

जैतपुर के अर्पण विहार इलाके में रहती थी पीड़िता

जानकारी के 33 वर्षीय पीडि़ता जैतपुर के अर्पण विहार इलाके में रहती थी। बताया जा रहा है कि पीडि़ता करीब नौ साल से अपने पति से अलग रह रही थी। उसकी दो बेटियां है जिन्हें वह पढ़ाई के हॉस्टल में भेज रखा है। पीडि़ता ने 5 जुलाई को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स के मोर्चरी भेज दिया गया। जांच के दौरन घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला,जिससे प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लगा रहा था।

आरोपी नोएडा के एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है

लेकिन सात जुलाई को जब डाक्टरों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहे थे। तभी महिला के कपड़े से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने आपबीती बताते हुये अपनी आत्महत्या के लिए बिहार के मधेपुरा जिला निवासी गौतम को जिम्मेदार ठहराया था। गौतम नोएडा स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि पिछले आठ सालों से गौतम उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इस दौरान वह 14 बार गर्भवती भी हुई। लेकिन गौतम ने उसपर दबाव डाल हर बार गर्भपात कर दिया। उसके बावजूद उसका शोषण खत्म नहीं हुआ। जिससे परेशान होकर वह खुदकुशी कर रही है।

आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं

सुसाइड नोट में उसने यह भी बताया कि उसके मोबाइल की जांच की जाये। जिसमें उसने गौतम के खिलाफ काफी सबूत जमा कर रखे हैं। आखिकर कर जांच के बाद जैतपुर पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म,आत्महत्या के लिए उसकाने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक गौतम की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related posts

नोलेज प्लस फाउंडेशन एवं NRIPAA द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वी जयंती के उपलक्ष में कई प्रोग्रामो का आयोजन किया

Padmavat Media

गोवर्धन 12 वी मे अच्छे अंक लाने पर सम्मान करने को खुद जयसमंद प्रधान व सरपंच संघ अध्यक्ष गये – सरसिया गोवर्धन के बस्ती में

Padmavat Media

भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेन काटने वाला गिरोह पकड़ा, गैंग में चार महिलाएं भी शामिल

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!