Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

सायला सरपंच ने किया नवनिर्मित जीएलआर का शुभारंभ

Reported By : Padmavat Media
Published : March 15, 2024 7:39 PM IST

सायला सरपंच ने किया नवनिर्मित जीएलआर का शुभारंभ

सायला । कस्बे के पुरानी नर्सरी रोड स्थित मेघवाल समाज रामदेव मंदिर के पास ग्राम पंचायत सायला द्वारा नवनिर्मित जीएलआर का गुरूवार को सरपंच रजनी कंवर ने शुभारंभ किया। ग्राम विकास अधिकारी मनमोहन प्रजापत ने बताया कि एसएफसी 6 योजनान्तर्गत 2.25 लाख रूपये की लागत से जीएलआर का निर्माण करवाया गया है। जिससे आसपास के रहवासियों को पेयजल सुविधा मिलेगी। इस मौके समाजबंधुओं ने सरपंच रजनी कंवर को शॉल ओढाकर एवं माला पहनाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि मेघवाल समाज के आसपास के रहवासियों को पेयजल समस्या का सामना करना पडता था। जिसको लेकर समाजबंधुओ द्वारा सरपंच को पेयजल समस्या से अवगत करवाया गया। जिसके बाद सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव लेकर एसएफसी 6 योजना में नवीन जीएलआर का निर्माण करवाया गया। अब जीएलआर के निर्माण से लोगो को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान उपसरपंच प्रकाश मेघवाल, शंभूसिंह दहिया, शौकतअली खान, निम्बाराम, देवाराम, मदाराम, शंकराराम, बादराराम, लीलाराम, भोलाराम, मोहन वीरा, पकाराम समेत कई जने मौजूद थे।

Related posts

संस्थापक राजलाल सिंह का जोधपुर आगमन पर किया स्वागत

राजस्थान गौड़वाड वैरागी संत समाज मित्र मंडल की मीटिंग का आयोजन

Padmavat Media

खेरवाड़ा में आचार संहिता लगते ही एक्शन में प्रशासन, नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!