Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मतदाता जागरूकताः लोकतंत्र के महत्व पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Reported By : Padmavat Media
Published : March 18, 2024 10:08 PM IST

मतदाता जागरूकताः लोकतंत्र के महत्व पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

सलूम्बर । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पर्वत सिंह चूण्डावत एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. मयूर शर्मा के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में मतदाता जागरूकता एवं शत-प्रतिशत मतदान हेतु विधानसभा क्षेत्र सलूम्बर के राउमावि गींगला, वगरूवा, हिकावाड़ा, सेरिया, सल्लाड़ा, राउप्रावि बहुती, कड़ी मंगरी में लोकतंत्र में मतदान के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राउमावि चंदोड़ा में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विश्वराज सिंह शक्तावत ने प्रथम पूजा मीणा ने द्वितीय एवं राजेन्द्र मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी संस्थाप्रधान लोकेश कुमार जैन व विद्यालय स्वीप प्रभारी प्रकाश सेरावत ने दी।
गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मतदाता संकल्प पत्र वितरित कर अभिभावकों को आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

Related posts

चार सौ से अधिक यात्रियों को करवाया कुंभ स्नान

Padmavat Media

जैन मुनि की हत्या को लेकर सेक्टर 14 जैन समाज में आक्रोश, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

नवां दिन : सम्यक तप भवसागर से पार उतरने के लिए नौका के समान है – आचार्य पदमभुषण रत्न सुरिश्वर

1 comment

Percy 07/09/2025 at 10:53 PM

Everything is very open with a really clear explanation of the challenges.

It was really informative. Your website is very useful.
Thanks for sharing!

Here is my webpage … goyard keychain wallet

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!