Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

धार्मिक पाठशालाओं पढ़ने से बच्चों में अच्छे संस्कार आते है : सिंघवी

Reported By : Padmavat Media
Published : March 18, 2024 9:56 PM IST

धार्मिक पाठशालाओं पढ़ने से बच्चों में अच्छे संस्कार आते है : सिंघवी

उदयपुर । अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन के नेतृत्व व मार्गदर्शन में शाखा जिला उदयपुर द्वारा जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जयंती के शुभ अवसर पर रविवार को जैन पाठशाला के विद्यार्थियों को स्टेशनरी व शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। जिला अध्यक्ष अरूण लुणदिया एवं महामंत्री मनोज जैन ने बताया कि 3 अप्रेल 2024 को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जयंती के कार्यक्रम के प्रथम श्रृंखला में आज 1008 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर 4 जैन पाठशाला में पढ़ने वाले सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम उपमहापौर व चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी थे जिन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि जैन धार्मिक पाठशालाओं में पढ़ने वाले बच्चों में जैन धर्म के प्रति रुचि बढ़ने के साथ साथ अच्छे संस्कार व गुरुओं और साधु संतों से अच्छी शिक्षा मिलती है। मुख्य अतिथि द्वारा सभी बालक बालिकाओ को शिक्षण सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में अध्यक्ष द्वारा सभी का स्वागत करते हुए युवा परिषद की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम संयोजक व संचालन सी ए प्रितेश जैन सहित,पारस कोठारी, हेमन्त छितरिया, भूपेश लूणदिया, सुशील जुसोत, प्रसन्न कलावत, सुशील बोहरा, जयन्ती गांगावत, विनोद गांगावत, आशीष मेहता, विपिन जैन, सेक्टर 4 मंदिर के दिलीप खासगीवाल, जय कुमार जैन, अनिल दोषी, भगवती लाल पानोला सहित जैन पाठशाला की अध्यापिकाएं व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

कानोड़ तहसील क्षेत्र के 16 गांव टीएसपी में शामिल होने जैसे, लेकिन सरकार नहीं दे रही ध्यान – भीण्डर

सलूंबर पुलिस, साइबर सेल और डीएसटी की संयुक्त बड़ी कार्रवाई — अमेरिका के नागरिकों को ठगने वाला फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Padmavat Media

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!