Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

सामूहिक ढूंढोत्सव एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 27, 2024 11:02 PM IST

सामूहिक ढूंढोत्सव एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन

उदयपुर । पूर्बिया कलाल समाज ओंगणा द्वारा सामूहिक ढूंढोत्सव एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिक शांताबाई, सोहन बाई , भेरुलाल , केसर बाई , प्रेम बाई, हाकरचंद , नेकु बाई , उदय लाल , भंवरी बाई , मांगी बाई पूर्बिया को उपरणा ओढ़ाकर ,पंगडी पहनाकर, शोल ओढ़ाकर सम्मान किया। एक वर्ष से छोटे बच्चों का सामूहिक ढूंढोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल पूर्बीया ने की। मुख्य अतिथि भूरी बाई, अति विशिष्ट अतिथि गुलाब चंद , रामचंद्र , मुकेश पूर्बिया थे। कार्यक्रम में खेमराज, नन्दलाल , महावीर , भेरुलाल , ओमप्रकाश , हरिओम , सुनीता, प्रमिला एवं समाज के समस्त सदस्य उपस्थित रहें।कार्यक्रम का समापन कुलदेवी कालिका माताजी की महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ। संचालन सचिव नरेश कुमार पूर्बीया ने किया।

Related posts

स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक – राजपुरोहित

Padmavat Media

भारतीय पत्रकार संघ (ऐआईजे) के राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह में देश भर के पत्रकारों का हुआ सम्मान; वरिष्ठ पत्रकारों, प्रसिद्ध हस्तियों ने कार्यक्रम में की शिरकत

Padmavat Media

गुलाबी सुंडी को नियंत्रित करने में मददगार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!