Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

सलूम्बर पुलिस ने शातिर साईबर ठगों को किया गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : May 28, 2024 10:01 PM IST
Updated : May 28, 2024 10:03 PM IST

सलूम्बर पुलिस ने शातिर साईबर ठगों को किया गिरफ्तार

सलूंबर । पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला सलूम्बर में मिनाक्षी शर्मा द्वारा एक रिपोर्ट पेश की थी जिसमें कहा गया था की उसे टेलीग्राम पर वर्क फॉर्म हॉम के माध्यम से अलग-अलग टास्क दिए गए और उसके खाते से 5,58,000 रुपये हड़प कर लिए मामले में साईबर सेल द्वारा जांच की गई और त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता की 1,30,000 राशी को हॉल्ड करवाया गया। वहीं मामले में पुलिस थाना झल्लारा प्रकरण दर्ज कर टीम गठित कर जांच में लिया गया जिस पर खाता धारक लेखराम निवासी लघासर जिला चुरु व साथियों को डिटेन किया और पूछताछ किया गया। जिससे घटना का खुलासा हो गया और धोखाधड़ी के मामले में सामने आया की खाते में एक दिन में करोडों रुपयों का लेनदेन किया जाता है जब खाते पर कोई शिकायत दर्ज हो जाती है तो खाते को छोड़ दिया जाता है। इस तरीके से प्रकरण में कुल तीन अलग-अलग खातों को उपयोग किया गया है, जिसमें लाखों रुपयों को लेनदेन सामने आया है यह रुपया कहां से आया है व किसको भेजा गया है इस संबंध में रिकॉर्ड प्राप्त किया। वहीं मामले में गाजियाबाद, उतर प्रदेश, जयपुर, भीलवाडा से गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

Related posts

नशे के जाल में डूब रहे समाज के युवा बुद्धिजीवी, स्वयं सभा आयोजित कर नशे को देंगे बढ़ावा तो आखिर कौन बचाएगा इन युवाओं को ?

Padmavat Media

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेंड़ में दो नक्सली ढेर

Padmavat Media

18 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, रेस्क्यू टीम शव की कर रही है तलाश

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!