Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में, आंगनवाडी केंद्रो पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 6, 2024 7:34 PM IST

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में, आंगनवाडी केंद्रो पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

सलूंबर । लोकसभा आम चुनाव, 2024 मे मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए जागरूकता हेतु सलूंबर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतो मे और आंगनवाडी केंद्रो पर स्वीप गतिविधि के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाकर जागरूक किया गया।

स्वीप सह प्रभारी मुकेश जोशी ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। सम्पर्क दल द्वारा उक्त गाँवों में घर-घर सम्पर्क कर एवं पीले चावल रख कर मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाया गया तथा शत प्रतिशत मतदाता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत अमलोदा में मतदाता जागरूता शपथ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विकास अधिकारी सहित बीएलओ, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय विद्यालय के अध्यापक एवं ग्राम पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

Related posts

रूस में भारतीय मजदूर की मौत की खबर, मृत युवक के शव को भारत में लाने के लिए मा, पत्नी, बच्चो ने प्रशासन से लगाई गुहार, दो माह से शव का इंतजार।

Padmavat Media

मुस्कान क्लब मे इन्कम टैक्स पर वार्ता व त्रैमासिक पत्रिका मधुर मुस्कान का विमोचन

अजमेर में बोले मोदी, राजस्थान में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री आपस में लड़ रहे

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!