Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

तम्बाकू का सेवन न करने की ली शपथ

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 6, 2024 7:43 PM IST

तम्बाकू का सेवन न करने की ली शपथ

जिले भर में 93 विधालयो के 10636 छात्र–छात्राओं को दिलाई गई शपथ

सलूंबर । जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज सलूंबर के 93 विधालयो के 10636 छात्र छात्राओं को तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई गई और तंबाकू के दुष्परिणामो से अवगत करवाया गया।

चिकित्सा विभाग के निर्देशानुसार जिले में तम्बाकू नियंत्रण के लिए सभी विद्यालयों के छात्रो को तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। चिकित्सा विभाग द्वारा दिनांक 05 अप्रैल से 24 अप्रैल तक तम्बाकु नियत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा तम्बाकु सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव एवं भविष्य में मुँह का कैंसर व अन्य घातक बीमारियों से दिनो दिन बढती मृत्यु दर से अवगत कराते हुए तम्बाकु सेवन न करने हेतु सभी स्कुलो के विधार्थियों एवं अध्यापको को शपथ दिलायी जा रही है एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी बुनकर ने बताया की यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थलो पर तम्बाकु का सेवन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ चालान काटने के निर्देश दिये और स्कुल व सरकारी कार्यालय के 100 गज के अन्दर कोई भी तम्बाकु से बनने वाले पदार्थ को बेचता है तो उसके खिलाफ भी चालान काटने एवं कानुनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये साथ ही बताया कि अब तक 93 स्कुलो के 10636 विधार्थियों को शपथ दिलायी गई है।

तम्बाकू का उपयोग व सेवन न करने की शपथ दिलाई और अन्य को भी तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने के लिये प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

Related posts

एन एच 927 ए का काम सर्वे के अनुसार ही शुरू करने की मांग को लेकर पंचायत वासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

छापली में महाराणा प्रताप जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, राष्ट्रभक्ति का संकल्प

Padmavat Media

आशाधाम आश्रम में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ  

Leave a Comment

error: Content is protected !!