Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

स्वीप गतिविधि श्रमिको को मतदाता एप के बारे में दी जानकारी

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 12, 2024 10:15 PM IST

स्वीप गतिविधि श्रमिको को मतदाता एप के बारे में दी जानकारी

निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान की दिलाई शपथ

सलूंबर । सहायक निर्वाचन अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मयूर शर्मा एवं स्वीप प्रभारी दिनेश पाटीदार के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र सलूंबर आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 में नागरिकों द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे आज मल्लाडा, ढाणी सीपुर, नोली, अगाटिया व सेरिया में मतदाताओं को मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण किया गया साथ ही बरोडा, रतनपुरा, गिंगला एलवीटी बूथ, खेतावतवाड़ा, सल्लाड़ा एलवीटी बूथ, बड़ावली, उथरदा एलवीटी बूथ पर बूथ अवेरनेस ग्रुप की बैठक आयोजित हुई और मनरेगा मेट को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सहायता हेतु बनाई विभिन्न एप जैसे वोटर हेल्पलाइन, सक्षम,सी विजिल इत्यादि के बारे में जानकारी दी गयी ताकि कार्य स्थल पर मेट श्रमिक जन समूह को जागरूक कर मतदान की शपथ दिलाते हुए श्रमिकों के साथ समूह चर्चा की गई। गिंगला में बीएजी के सदस्यों ने मतदान केंद्र के क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क किया और लाम्बी डूंगरी भाग संख्या 290 में नरेगा की साइट पर श्रमिकों ने मतदाता शपथ ली एवं मतदान का संकल्प लिया।मतदान से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई।

Related posts

कानोड़ तहसील क्षेत्र के 16 गांव टीएसपी में शामिल होने जैसे, लेकिन सरकार नहीं दे रही ध्यान – भीण्डर

उदयपुर की स्वच्छता और पर्यटन की छवि पर संकट: पर्यटन हितधारकों व आम शहरियों ने विधायक ताराचंद जैन को सौंपा मांग-पत्र और चर्चा की 

Padmavat Media

पक्षियों की प्यास बुझाने के लिऐ आराधना सेवा ट्रस्ट की ओर से उदयपुर में सकाेरे वितरित 29 अप्रैल को किया जाएगा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!