Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

बाल विवाह रोकथाम परबाल विवाह रोकथाम पर विभागीय पदाधिकारी की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, अब नहीं होगी किसी नन्हे मुन्ने की शादी

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 12, 2024 10:25 PM IST

बाल विवाह रोकथाम परबाल विवाह रोकथाम पर विभागीय पदाधिकारी की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, अब नहीं होगी किसी नन्हे मुन्ने की शादी

जिले में बाल विवाह रोकथाम कंट्रोल रूम की हुई स्थापना 02906-294902 एवं 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर करें कॉल

सलूंबर । जिला प्रशासन बाल संरक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग उदयपुर एवं गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर के सयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पंचायत समिति सलूंबर सभागार में किया गया । सलूंबर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने इस संबंध में पूर्व में बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अरुषि जैन को निर्देशित किया था सलूंबर जिले में बाल विवाह रोकथाम से संबंधित पदाधिकारी का बैठक कार्यशाला आयोजित कर इनको इस महत्वपूर्ण मुद्दे के प्रति प्रशिक्षित किया जाए इसी संबंध में शुक्रवार को जिले के, वीडियो सीडीपीओ, बाल कल्याण अधिकारी पुलिस विभाग एवं गैर सरकारी संगठन के सदस्यों के साथ प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें बाल विवाह के कार्यशाला में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन नई दिल्ली के प्रशिक्षक बबन प्रकाश ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 संबंधित विभिन्न प्रावधानों एवं बच्चों के साथ होने वाले इस दुराचार के संबंध में सभी को जानकारी दी गई साथ ही बाल विवाह में सम्मिलित होने वाले सभी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की प्रावधानों को भी साझा किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन बाल अधिकारिता विभाग जिला परियोजना अधिकारी नवनीत औदीच्य ने बाल अधिकारिता विभाग के चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह से संबंधित कोई भी शिकायत पर 1098 नंबर पर शिकायत दर्ज करने को बताया इस नंबर पर आने वाली सभी कॉल गोपनीय रखी जाती है ताकि हम बच्चों के विरुद्ध हो रही कुरीति को मिलकर रोक पाए प्रतिभागियों को बहुत ही विस्तृत तरीके से बाल श्रम बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में जानकारी ली कार्यशाला में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी हेमंत खटिक द्वारा भी सभी पदाधिकारी को इस संवेदनशील मुद्दे पर अती महत्वपूर्ण तरीके से कार्य करने के लिए आग्रह किया बाल संरक्षण अधिकारी राजकुमार जीनगर द्वारा बाल अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम का सफल संचालन गायत्री सेवा संस्थान के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नितिन पालीवाल द्वारा किया गया।

Related posts

सामूहिक ढूंढोत्सव एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन

भजनलाल सरकार की पहली प्रशासनिक सर्जरी, 72 आईएएस, 122 आरएएस के किए तबादले, 33 जिलों के कलेक्टर बदले

Padmavat Media

हनुमानगढ़ में गोगामेडी पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!