Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

होम वोटिंग द्वारा लोकतंत्र के त्यौहार में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे बुजुर्ग एवं विषेश योग्यजन मतदाता

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 17, 2024 9:12 PM IST

होम वोटिंग द्वारा लोकतंत्र के त्यौहार में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे बुजुर्ग एवं विषेश योग्यजन मतदाता

सलूंबर । लोकसभा चुनाव 2024 के तहत बुधवार को सेरिया, डांगीवाड़ा, अगाटिया, इंटाली पाल, बस्सी झुंझावत में होम वोटिंग की प्रक्रिया में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर लोकतंत्र के त्यौहार में भागीदार बनते हुए अपने-अपने घरों से मतदान किया और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ की गई इस सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया।

बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची का वितरण किया गया

सलूम्बर विधानसभा में बीएलओ द्वारा थरोडा, रतनपुरा, हिकावाड़ा, बड़ावली, खेरकी, बस्सी झुंझावत, कपुरावतों का बाड़ा, वीरपुरा, खरबर, इंटाली खेड़ा, कांट, सराड़ा, डांगीवाडा, भाणपुर, थड़ा, उथरदा, झाड़ोल, केजड़, सल्लाड़ा, गुड़ियावाड़ा, डईला में मतदाता पर्चियों का वितरण किया गया। क्षेत्र में वोटर गाइड देकर व वोटर हेल्पलाइन एप्प के बारे में जानकारी देकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

Related posts

खटीक समाज की धर्मशाला का किया शिलान्यास  

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर शिव शंकर गौशाला में वैदिक यज्ञ, दीर्घायु और राष्ट्रोत्थान की प्रार्थना

Padmavat Media

नारी निकेतन में महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!