Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

नाई गांव में 12 साल के बाद हुआ गवरी का आयोजन

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : August 27, 2024 12:42 PM IST
Updated : August 27, 2024 9:38 PM IST

नाई गांव में 12 साल के बाद हुआ गवरी का आयोजन

उदयपुर । उदयपुर से सटे नाई गांव में 12 साल बाद लोक नृत्य गवरी का आयोजन शुरू हुआ। उदयपुर के आदिवासी अंचल से गवरी की धूम शुरू हो गई है। नाई गांव में गौरखिया माता चौक में रविवार को भी गवरी का आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के बाद पंचक काल खत्म होने पर विधिवत रूप से शनिवार को लोकनाट्य गवरी की शुरुआत हुई। सवा माह तक चलने वाले उत्सव में कलाकार सात्विक जीवन बिताते हुए गवरी मंचन करने निकले हैं, जो समय पूरा होने पर ही घर लौटेंगे। गवरी में करीब सवा सौ कलाकारों की भागीदारी है। सभी कलाकार पुरुष होते हैं, जिनमें से ही महिलाओं का किरदार भी निभाया जाता है। अलग—अलग क्षेत्रों में हर दिन करीब 8 घंटे गवरी मंचन होता है। विभिन्न खेल कथाएं, जैसे कि कानू गुजरी, नाथू भाया, बंजारा, दानी, मीणा, गोमा का मंचन होता है।

Related posts

रानीवाड़ा: डाडोकी में गणपती बाप्पा को दी विदाई

Padmavat Media

अर्जून सिंह चुंडावत बने गौ रक्षा हिन्दू दल सलूंबर के जिला अध्यक्ष, सनातन गौ धर्म प्रेमियों में खुशी की लहर

Padmavat Media

माॅर्निग योगा क्लब उदयपुर की ओर से योग शिक्षक विनोद कुमार रेगर हुए सम्मानित

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!