Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराज्य

अवैध देशी कट्टा एवं 10 जिन्दा कारतुस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : August 30, 2024 10:36 PM IST

अवैध देशी कट्टा एवं 10 जिन्दा कारतुस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधकर्मी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था

बिहार । औरंगाबाद जिले के रफीगंज शहर के बाबूगंज निवासी सरोज कुमार के पास अवैध देशी कट्टा एवं 10 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। सदर एसडीपीओ 2 अमित कुमार ने बताया कि आरोपी अपने कमर में कट्टा लिए घूम रहा था किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता था। थानाध्यक्ष द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की संध्या गश्ती दल एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु बाबूगंज निवासी सरोज कुमार के घर का विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में सरोज कुमार को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। जिसका विधिवत तलाशी लिया गया । तलासी के क्रम में उसके कमर के बाएं तरफ एक लोहे का देशी कट्टा खोसा हुआ एवं पहने हुए काले रंग के लोअर की पैंट के दाहिने पॉकेट में गुलाबी रंग के पारदर्शी पॉलीथीन में 10 जिन्दा कारतुस बरामद किया गया। इस परिपेक्ष्य में रफीगंज थाना कांड 451/24 दर्ज करते हुए अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस अभियान में थानाध्यक्ष गुफरान अली, एस आई परमजीत कुमार मंडल, ध्रुव कुमार, विनोद कुमार, ए एस आई मृत्युंजय कुमार, प्रिती कुमारी शामिल रहें।

Related posts

मालपुरा पुलिस ने इनामी अपराधी को पकड़ा, जेल की 40 फीट ऊंची दीवार फांद दिया था चकमा

Padmavat Media

उदयपुर में ऑपरेशन साइबर शील्ड अभियान के तहत डीएसटी व थाना हिरणमगरी की संयुक्त कार्रवाई

Padmavat Media

સુરતમાં યાર્ન એક્સ્પોનું કેન્દ્રીય ટેક્સ્ટાઈલ રાજ્ય મંત્રી શ્રીમતી દર્શનાબેન જરદોશના હસ્તે ઉદઘાટન

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!