Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराज्य

18 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, रेस्क्यू टीम शव की कर रही है तलाश

Reported By : Padmavat Media
Published : August 30, 2024 10:39 PM IST

18 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, रेस्क्यू टीम शव की कर रही है तलाश

बिहार । औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के देवकली डैम में नहाने गए रफीगंज पाल मोहल्ला निवासी प्रवीण कुमार पाल के 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही कासमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही रेस्क्यू टीम के द्वारा डैम में शव की तलाशी जारी है। मृतक के चाचा अमित कुमार ने बताया कि करीब 11 बजे घर से खाना खाकर अपने मोहल्ले के ही दोस्त कारू, अंकित, कुणाल के साथ डैम में नहाने गया था ।इसी बीच नहाने के क्रम में डूब गया। लेकिन शव अभी तक नही मिला है। करीब 1 बजे की घटना बताई जा रही है। मृतक के परिजन ने बताया कि घर में संतान इकलौता था । मृतक के पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। हाई स्कूल नौवा कक्षा में पढ़ाई करता है।

Related posts

हीरक जयंती के लिए जयपुर में जुटे देशभर के राजपूत। हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश, पहली बार किसी कार्यक्रम के लिए पूरी ट्रेन बुक

Padmavat Media

चित्तौड़गढ़ जिले में थाना पारसोली पुलिस की कार्रवाई : पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Padmavat Media

अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना राजसमंद की जिला कार्यकारणी का किया विस्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!