Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
देशराजस्थान

बीसीआई संस्थापक मुकेश माधवानी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Reported By : Padmavat Media
Published : January 25, 2025 11:11 PM IST

बीसीआई संस्थापक मुकेश माधवानी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

उदयपुर । बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। संस्थापक मुकेश माधवानी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा का उत्सव है। यह दिन उन महान संविधान निर्माताओं के अथक परिश्रम को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने हमारे देश को एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में आकार दिया।

संस्थापक मुकेश माधवानी ने कहा कि यह दिवस हमें एकजुटता, समानता और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। हमारा संविधान न केवल हमारे अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की भी शिक्षा देता है। संविधान के सिद्धांतों का पालन करते हुए प्रदेश और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गणतंत्र दिवस की भावना को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Related posts

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी तैयार : राजलाल सिंह पटेल

Padmavat Media

9 महीने से अगवा नाबालिग को किया दस्तयाब, अपहरण एवं रेप के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

Padmavat Media

आमजन की सक्रिय भागीदारी से एक्शन मंथ संपन्न अब करेंगे फॉलो अप – डा.पंड्या

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!