Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
देशराजस्थान

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत ने गणतंत्र दिवस पर दिया प्रेरणादायक संदेश

Reported By : Padmavat Media
Published : January 25, 2025 10:46 PM IST

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत ने गणतंत्र दिवस पर दिया प्रेरणादायक संदेश

उदयपुर। एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बिजनेस सर्कल इंडिया टूरिज्म के चार्टर अध्यक्ष यशवर्धन राणावत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों की शक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, गणतंत्र दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम देश की प्रगति और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करें। हमारा संविधान न केवल हमारा मार्गदर्शक है, बल्कि एक सशक्त और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा भी है।

पर्यटन को देश की आर्थिक रीढ़ बताते हुए राणावत ने कहा, हमारी विविधताओं में ही हमारी ताकत है। यह समय है कि हम अपनी एकता और दृढ़ संकल्प से भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। इस गणतंत्र दिवस पर हम एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए देश के विकास में अपना सक्रिय योगदान दें।

Related posts

गोवंशों को लंपी से बचाने के लिए उदयपुर में समाज सेवक हर रोज बना रहे 40 किलो औषधीय लड्डू

Padmavat Media

आचार्य सुनील सागर महाराज को श्रीफल समर्पित कर किया किशनगढ़ प्रवास के लिए निवेदन

Padmavat Media

महिलाओं के कपड़े पहन ट्रक ड्राइवरों को करते थे अश्लील इशारे, जाल में फंसाने वालों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में धरा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!