Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइम

तलवार से डरा-धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार : आने-जाने वाले राहगीरों को डरा रहा था

Reported By : Padmavat Media
Published : March 10, 2025 12:40 AM IST
Updated : March 10, 2025 12:40 AM IST

उदयपुर जिले में बाघपुरा थाना पुलिस की कार्यवाही

तलवार से डरा-धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार : आने-जाने वाले राहगीरों को डरा रहा था

उदयपुर । जिले के बाघपुरा थाना पुलिस ने तलवार से राहगीरों को डराने धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेलाराम ने बताया कि आरोपी बाबूलाल पिता धुला निवासी खाटकिया फला, माणस, बाघपुरा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध धारदार तलवार जब्त की है।

थानाधिकारी वेलाराम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि काकेला घाटी आम रोड पर धारदार तलवार लेकर एक युवक आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। जिसके बाद पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। जिसे देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से तलवार जब्त कर ली। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे जांच जारी है।

Related posts

कंडोम लगा होने का मतलब सहमति से सेक्स नहीं, रेप केस में कोर्ट की टिप्पणी

Padmavat Media

हत्याकांड से सनसनी! नन्हे बच्चे को थी दुर्लभ बीमारी, बाप ने ही घोंट दिया मासूम का गला! क्यों?

Padmavat Media

सरगना ने बिहार के मुंगेर से बुलाए थे कारीगर, दो राज्यों में 100 से अधिक अवैध पिस्टल बेचीं

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!