Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसार

श्री १००८ सम्भवनाथ भगवान मोक्ष कल्याणक पर युवाओं ने किया अभिषेक एवं शांति धारा

Reported By : Padmavat Media
Published : April 3, 2025 2:25 PM IST
Updated : April 3, 2025 2:27 PM IST

श्री १००८ सम्भवनाथ भगवान मोक्ष कल्याणक पर युवाओं ने किया अभिषेक एवं शांति धारा

मुंबई । श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सिद्धा सीब्रुक, कांदिवली में गुरुवार को श्री १००८ सम्भवनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर में विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा विधि-विधान से संपन्न हुई।

इस पावन अवसर पर दिपेश मेहता, भविष्य नावडिया, प्रतीक वीर्दावत, नम्र जगावत, हिमांक कुंडलिया और प्रितेश पंचोली, भविष्य नावड़िया सहित अन्य युवा श्रद्धालुओं ने अभिषेक एवं शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। उनकी धर्मपरायणता और सेवा भाव से पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धा भाव से भगवान सम्भवनाथ का स्मरण करते हुए मोक्षमार्ग की ओर प्रेरित होने का संकल्प लिया। युवाओं के इस उत्साहपूर्ण योगदान की समाज के वरिष्ठ जनों ने सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

“युवा शक्ति का यह समर्पण जैन समाज में धर्म और सेवा भाव को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”

Related posts

संसार के सारे सम्बन्ध स्वार्थ पर निर्भर होते है : साध्वी जयदर्शिता

Padmavat Media

श्री परम पूज्य साध्वीजी दिव्य प्रभा जी के 71 वें वर्ष एवं श्रेणी तपतारणा निर्मित श्री आदि शुशील दिव्य बालिका मंडल कल्याण द्वारा कर्जत नगर मे भव्य आयोजन ।

Padmavat Media

21 अप्रैल को मनाई जाएगी भगवान महावीर की जयंती धार्मिक एवं सेवा के होंगे अनेक कार्य

Leave a Comment

error: Content is protected !!