Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारमध्य प्रदेश

21 अप्रैल को मनाई जाएगी भगवान महावीर की जयंती धार्मिक एवं सेवा के होंगे अनेक कार्य

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 19, 2024 9:48 PM IST

21 अप्रैल को मनाई जाएगी भगवान महावीर की जयंती धार्मिक एवं सेवा के होंगे अनेक कार्य

अम्बाह/मध्य प्रदेश । विश्व वंदनीय जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव रविवार 21 अप्रैल को उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में मनाया जाएगा इस अवसर पर जैन समाज अंबाह द्वारा अनेक धार्मिक एवं समाज सेवा के कार्य किए जाएंगे जानकारी के मुताबिक रविवार को जैन साध्वी विश्रेय श्री माताजी के सानिध्य में उत्सव का प्रारंभ प्रातः साढ़े 5 बजे प्रभातफेरी के माध्यम से होगा। उसके बाद सभी जैन मंदिरों में श्रीजी के अभिषेक पूजन का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 9 बजे भगवान श्री महावीर स्वामी की भव्य शोभा यात्रा श्री आदिनाथ जिनालय से निकाली जाएगी जिसमें श्रीजी को रथ में विराजमान कर चंवर ढुराते हुए आरती करते हुए दिव्य घोष के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए नगर में स्वागत द्वार सज्जा और रंगोली सज्जा की जाएगी। वापिसी में शोभा यात्रा का समापन नवीन जैन बगीची पर श्रीजी के अभिषेक एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होने के साथ होगा। वही सुबह आठ बजे शासकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। इसके बाद शाम को 7ः30 बजे से भगवान की आरती आयोजित की जाएंगी। जैन समाज से सम्पूर्ण आयोजन में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

Related posts

सीआरपीसी की धारा 12 के तहत परमजीत कौर छाबड़ा, अध्यक्ष, सिख फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा लिखित शिकायत

Padmavat Media

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना गरोठ ने मनाई महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी का रक्तदान शिविर 1 मई को, 151 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य, रक्तदाताओं को मिलेगा प्रशस्तिपत्र।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!