पवन कुमार जैन बने उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के डूंगरपुर जिला अध्यक्ष
डूंगरपुर। उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी द्वारा पवन कुमार जैन को डूंगरपुर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं जनहित में सक्रिय कार्यों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई।
पवन कुमार जैन सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और उपभोक्ता हितों की रक्षा, जागरूकता अभियान एवं सेवा कार्यों में उनकी पहचान एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रही है। संगठन ने उनकी प्रतिबद्धता और सक्रियता को देखते हुए यह अहम दायित्व सौंपा है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पवन कुमार जैन ने कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जिले में उपभोक्ता अधिकारों, जन-जागरूकता और सेवाभावी कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व और कर्तव्य दोनों है।
उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता सुरक्षा संगठन देशभर में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उन्हें कानूनी मार्गदर्शन देने और सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने हेतु सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
पवन कुमार जैन बने उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के डूंगरपुर जिला अध्यक्ष
Published : April 16, 2025 6:08 PM IST
Updated : April 16, 2025 6:08 PM IST