Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

डाॅ. अल्पना बोहरा को उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की उदयपुर वूमेन सेल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Reported By : Padmavat Media
Published : April 16, 2025 6:00 PM IST
Updated : April 16, 2025 6:01 PM IST

डाॅ. अल्पना बोहरा को उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की उदयपुर वूमेन सेल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया

राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. राजश्री गांधी ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

उदयपुर । उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय उपभोक्ता सुरक्षा संगठन द्वारा डाॅ. अल्पना बोहरा को उदयपुर वूमेन सेल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. राजश्री गांधी द्वारा संगठनात्मक मजबूती एवं महिला विंग के विस्तार हेतु की गई।

डाॅ. अल्पना बोहरा एक सक्रिय समाजसेवी हैं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से कार्य कर रही हैं। सामाजिक जागरूकता, महिला शिक्षा और अधिकारों की पैरवी में उनका अहम योगदान रहा है। संगठन ने उनके अनुभव, निष्ठा एवं सेवाभाव को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डाॅ. बोहरा ने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और जिले में महिलाओं के अधिकार, उपभोक्ता सुरक्षा एवं जन-जागरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। उन्होंने इस विश्वास के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. राजश्री गांधी का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता सुरक्षा संगठन देशभर में उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करने हेतु सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Related posts

राष्ट्र चेतना यज्ञ के साथ होगा हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु: शती समारोह का शुभारंभ

Padmavat Media

वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा द्वारा शिक्षा संकुल पर सांकेतिक धरना

Padmavat Media

राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में उमड़ा जन सैलाब

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!