Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

धरती बचाने का संकल्प: उपभोक्ता सुरक्षा संगठन चलाएगा तीन माह का सघन वृक्षारोपण अभियान

Reported By : Padmavat Media
Published : July 2, 2025 1:24 AM IST
Updated : July 2, 2025 1:25 AM IST

धरती बचाने का संकल्प: उपभोक्ता सुरक्षा संगठन चलाएगा तीन माह का सघन वृक्षारोपण अभियान

उदयपुर । पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उपभोक्ता सुरक्षा संगठन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक उदयपुर में आयोजित की गई। इस संवाद का उद्देश्य हरित क्रांति को जनांदोलन का रूप देना और पर्यावरणीय असंतुलन से लड़ने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाना रहा।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी ने की। मार्गदर्शक और पूर्व सभापति के.के. गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय असंतुलन एक गंभीर वैश्विक संकट बन चुका है। ऐसे में समाज की भागीदारी और व्यक्तिगत जिम्मेदारी ही धरती को बचा सकती है।

बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया कि आगामी तीन माह में पूरे जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पौधों की आपूर्ति व्यवस्था, गड्ढों की माप, देसी खाद की मात्रा और आवश्यक संसाधनों की पहले से ही योजना तैयार की गई है।

जिन विद्यालयों की सूची संगठन को प्राप्त हुई है, वहां मौके पर जाकर वृक्षारोपण हेतु स्थल चयन किया जाएगा और संस्था प्रमुखों के साथ संवाद कर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। पौधों की नियमित देखरेख, सिंचाई और संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित संस्था परिसर के सदस्यों को दी जाएगी। एक वर्ष तक जीवित और सुरक्षित रहने वाले पौधों का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाएगा।

जिला सचिव रामनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संगठन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा एक चिता पर छह क्विंटल लकड़ी जलती है, यदि जीते जी धरती का ऋण चुकाना है तो एक वृक्ष अवश्य लगाना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष पारस खुर्दिया ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह जन-जागरूकता, सामूहिक सहभागिता और सतत हरित विकास की ओर एक ठोस पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन जनसरोकारों से जुड़े हर विषय को गहराई और गंभीरता से लेता है तथा हर कार्य को मिशन भावना से अंजाम देता है।

बैठक में प्रदेश पर्यावरण प्रमुख हेमंत झा, जिला संयोजक सुरेश पालीवाल, जिला सचिव रामनाथ सिंह चौहान और संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भामाशाह जयंती पर पूजन एवं पुष्पांजलि

Padmavat Media

शन्भू सिंह राठौड बने कृष्णा कल्याण संस्थान का जिला अध्यक्ष

Padmavat Media

जिला प्रभारी मंत्री ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु शीघ्र कार्यवाही करने के दिए निर्देश

Pavan Jain Padmavat

Leave a Comment

error: Content is protected !!