Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
मध्य प्रदेश

नाथ समाज की मांगों को लेकर विधायक मधु वर्मा से मिले प्रदेश महासचिव लेखराज जोगी

Reported By : Padmavat Media
Published : June 29, 2025 3:23 PM IST
Updated : June 29, 2025 3:28 PM IST

नाथ समाज की मांगों को लेकर विधायक मधु वर्मा से मिले प्रदेश महासचिव लेखराज जोगी

गोरखनाथ जी के नाम पर फ्लाईओवर ब्रिज नामकरण की उठाई मांग

इंदौर । अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज द्वारा समाज की लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर से सक्रियता दिखाई गई है। समाज के प्रदेश महासचिव लेखराज जोगी ने रविवार को इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मधु वर्मा से उनके निवास पर मुलाकात की और समाज की दो प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जोगी ने विधायक वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नाथ समाज लंबे समय से इंदौर शहर में एक प्रमुख फ्लाईओवर ब्रिज का नाम ‘योगाचार्य गुरु गोरखनाथ योग सेतु’ रखने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ जी योग के जनक हैं और चारों युगों में विराजमान आराध्य देव हैं, जिनके लाखों अनुयायी देशभर में हैं।

जोगी ने कहा कि इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में नाथ समाज की बड़ी आबादी निवास करती है और समाज को गौरव की अनुभूति तभी होगी जब इस क्षेत्र में कोई प्रमुख सार्वजनिक स्थल, विशेष रूप से फ्लाईओवर, उनके आराध्य महायोगी गोरखनाथ जी के नाम पर समर्पित किया जाएगा।

विधायक मधु वर्मा ने नाथ समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग को उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को संरक्षित और सम्मानित करना आवश्यक है, और वे इस दिशा में यथासंभव सहयोग देंगे।

नाथ समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा इस प्रयास की सराहना की जा रही है, और उन्हें विश्वास है कि शीघ्र ही समाज की यह वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

Related posts

Ladli Bahna Yojna: लाडली बहना को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा इशारा

Padmavat Media

विवाह के लिए केवल 10 शुभ मुहूर्त मई, जून में नहीं कोई भी मुहूर्त

Padmavat Media

सिद्धवर कूट में समाज मिलन समारोह में महेशचंद जैन को किया आमंत्रित

Leave a Comment

error: Content is protected !!