Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमनई दिल्ली

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : बैंक धोखाधड़ी मामले में उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : July 25, 2025 1:03 AM IST
Updated : July 25, 2025 1:04 AM IST

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : बैंक धोखाधड़ी मामले में उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद की विशेष अदालत में किया गया पेश, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बैंक धोखाधड़ी के मामले में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू उर्फ रविन्द्र यादव के रूप में हुई है, जिसे सीबीआई की टीम ने गुलावठी (बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) से पकड़ा। आरोपी को गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत गाजियाबाद में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रकरण से जुड़ी जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने यह मामला 5 दिसंबर 2011 को भारतीय स्टेट बैंक (SBI), मेरठ के तत्कालीन एजीएम की शिकायत पर दर्ज किया था। शिकायत में उल्लेख था कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB), सिकंदराबाद शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक नवल किशोर गुप्ता ने कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चालू खाता खुलवाया और फिर 1.18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

आरोप है कि खाते के नाम पर मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड व किरायानामा जैसे कूट रचित दस्तावेज लगाए गए थे। इस मामले में सीबीआई ने दिनांक 30 अगस्त 2013 को चार आरोपियों — नवल किशोर गुप्ता, देवराज (सुरक्षा गार्ड), बबलू उर्फ रविन्द्र यादव और मनोज — के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

विशेष सीबीआई अदालत, गाजियाबाद ने इस प्रकरण में 20 दिसंबर 2023 को अन्य तीन आरोपियों को पांच-पांच वर्ष की सजा सुनाई, जबकि बबलू उर्फ रविन्द्र यादव सुनवाई के समय अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर उसके विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) गाजियाबाद द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी, जो अब जाकर सफलता में बदली।

सीबीआई के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से इस महत्वपूर्ण प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिली है।

Related posts

ऑनलाइन जॉब के नाम पर 14 लाख की ठगी! प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर गैंग का किया पर्दाफाश

Padmavat Media

उदयपुर में बवाल के बाद धारा-163 लागू, मॉल में हुई तोड़फोड़, उपद्रवियों ने फूंकी 6 गाड़ियां

Padmavat Media

शादी के एक दिन पहले गायब हुई दुल्हन, पिता ने लगाए प्रेमी पर ये गंभीर आरोप

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!