Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

दानपात्र चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, राशि बरामद

Reported By : Padmavat Media
Published : August 2, 2025 8:53 AM IST
Updated : August 2, 2025 8:54 AM IST

दानपात्र चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, राशि बरामद

नागौर | कुचेरा थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ईग्यार गांव में स्थित बालाजी के मंदिर से दानपात्र से चोरी कि थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई राशि में से 11,415 रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार घटना 21 जुलाई की रात की है। ईग्यार निवासी पप्पूराम भाकल ने कुचेरा थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि हनुमानजी के मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र की चोरी हुई। दानपात्र में करीब 50,000 रुपए होने का अनुमान था। पुलिस ने ईग्यार गांव और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्धों की तलाश की गई और आरोपी नीरज जाट को उसी के गांव ईग्यार से दबोच लिया।

Related posts

विभाग में विवादों के बीच लंबी छुट्टी पर जलदाय मुखिया, उठ रहे ये बड़े सवाल

खेरवाड़ा विधानसभा की चार पंचायत समिति के सरपंचों ने खेरवाड़ा विधायक को सौपा ज्ञापन

Padmavat Media

फतेहसागर पर ‘रन 4 ऑटिज्म’ का हुआ आयोजन

Leave a Comment

error: Content is protected !!