Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

‘महाराणा सज्जन सिंह जी सम्मान’ से नवाजे गए होटल एसोसिएशन उदयपुर अध्यक्ष ‘सुदर्शनदेव सिंह कारोही’ और पर्यटन विशेषज्ञ उपाध्यक्ष ‘यशवर्धन राणावत जैवाणा’

Reported By : Padmavat Media
Published : August 2, 2025 7:24 PM IST

‘महाराणा सज्जन सिंह जी सम्मान’ से नवाजे गए होटल एसोसिएशन उदयपुर अध्यक्ष ‘सुदर्शनदेव सिंह कारोही’ और पर्यटन विशेषज्ञ उपाध्यक्ष ‘यशवर्धन राणावत जैवाणा’

उदयपुर। नगर निगम सभागार, टाउन हॉल में आयोजित ‘क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 2025’ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेवाड़ द्वारा होटल एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष सुदर्शनदेव सिंह कारोही और पर्यटन विशेषज्ञ एवं होटल एसोसिएशन उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत को ‘महाराणा सज्जन सिंह जी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें होटलियरिंग और पर्यटन उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। राणावत ने पिछले कुछ वर्षों में ग्रासरूट्स पर्यटन के उत्थान एवं शहर की कई महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक समस्याओं को उठाकर प्रशासन के सहयोग से समाधान तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं कारोही पिछले एक वर्ष से होटल एसोसिएशन उदयपुर का सफल नेतृत्व कर रहे हैं और उद्योग के समग्र विकास के लिए राणावत के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह रलावता ने इस अवसर पर कहा, “पर्यटन उद्योग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इन दोनों युवा क्षत्रिय प्रतिभाओं को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी ये अपनी मेहनत और समर्पण से नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।”

सम्मान प्राप्त करने पर राणावत और कारोही ने कहा, “क्षत्रिय समाज द्वारा सम्मानित होना हमारे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणादायक क्षण है। यह हमें भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहित करेगा।”

कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज की लगभग 150 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें गुरुदेव सुदर्शनाचार्य जी महाराज, राजस्थान विधानसभा के पूर्व विपक्ष नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत, विक्रांत विश्वविद्यालय ग्वालियर के संस्थापक राकेश सिंह राठौड़ और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर सहित अनेक विशिष्ट जन शामिल हुए।

Related posts

तेज बरसात की भेंट चढा कच्चा मकान ,भाग कर बचाई जान

उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के रिश्तों पर हुआ मंथन

Padmavat Media

सहायक आचार्य परीक्षा 2025: एडमिट कार्ड 4 दिसंबर को जारी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!