Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशराजस्थान

कृष्णा कल्याण संस्थान की संस्थापिका माया बहन का इण्डियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Reported By : Padmavat Media
Published : July 16, 2022 9:44 AM IST

कृष्णा कल्याण संस्थान की संस्थापिका माया बहन का इण्डियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

उदयपुर : कृष्णा कल्याण संस्थान की संस्थापिका उदयपुर की माया बहन का नाम इण्डियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। माया बहन ने गुरुवार को उदयपुर के जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के द्वारा मैडल पहनकर व इण्डियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स का प्रशस्ति पत्र लिया। कृष्णा कल्याण संस्थान के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जब इसकी जानकारी मिली तो संस्थान व परिजनों में खुशी का माहौल छा गया।

फोटो : माया बहन

कृष्णा कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने बताया की माया बहन का एक ऐसा मानवीय चेहरा भी है जो सबके लिए किसी भी प्रकार के भेदभाव से कार्य करते है। एक ऐसा चेहरा प्रस्तुत करते हैं। उसी के साथ माया बहन ने कई जरूरतमंदों की निरंतर सेवा की है। कृष्णा कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने बताया माया बहन द्वारा समाज में इतिहास रचने का काम किया है। माया बहन ने कई ऐसे सामाजिक कार्य किए हैं जो नि:स्वार्थ होकर कार्य किया है। राजस्थान प्रदेश के उदयपुर सहित कई जिलों में माया बहन द्वारा कई ऐसे सामाजिक कार्य किए गए हैं जिसके लिए माया बहन हमेशा सम्मान के पात्र हैं। कृष्णा कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इण्डियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स ने हमारे कृष्णा कल्याण संस्थान की संस्थपिका माया बहन का इण्डियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ है। यह सम्मान सिर्फ माया बहन का ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व की बात है। माया बहन के पुत्र नीरज सालवी ने बताया कि मेरी माता जी का इण्डियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ है यह हमारे लिए गर्व की बात है।

Related posts

मैथूडी विद्यालय में रिक्त पदों को भरने की मांग, अन्यथा तालाबंदी की चेतावनी।

Padmavat Media

बाढ़ पीड़ित लोगों को शासन से मानक के अनुरूप आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी:-अविनाश

Padmavat Media

1975 में आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन था – सोहन सिंह भायल

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!