Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइम

थाना सलुम्बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 लाख का अवैध डोडा चूरा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : August 10, 2025 10:17 AM IST

605 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ पिकअप जब्त, एसपी राजेश कुमार यादव के निर्देशन में कार्रवाई

बरामद अवैध डोडा चूरा और गिरफ्तार आरोपी – सलुम्बर पुलिस की कार्रवाई

थाना सलुम्बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करीब 15 लाख का अवैध डोडा चूरा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार, पिकअप जब्त

सलुम्बर। थाना सलुम्बर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 605 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई में 2 तस्करों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया गया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव, जिला सलुम्बर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा व वृत्ताधिकारी (वृत्त सलुम्बर) हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में, थानाधिकारी हेमन्त चौहान के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम देवगांव स्थित रजवाड़ी होटल के सामने हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि झल्लारा की तरफ से एक पिकअप तेज गति से आ रही है जिसमें मादक पदार्थ हो सकता है। थोड़ी देर में पिकअप को आते देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। पीछा कर वाहन को रोका गया, जिसमें बैठे दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करते हुए पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतर खांन पुत्र मुशी खान, निवासी खेरमालिया, थाना बड़ी सादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़ और उंकार पुत्र गणेशलाल, निवासी चारगदिया फला गाडरियावास, थाना भीण्डर, जिला उदयपुर के रूप में हुई। पिकअप (नं. RJ 27 GE 6004) की तलाशी में 30 प्लास्टिक कट्टों में भरा 605.54 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। आरोपियों के पास परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी हेमन्त चौहान, डीएसटी प्रभारी महेन्द्र सिंह राठौड़ सहित सलुम्बर थाना व डीएसटी टीम के कुल 15 जवान शामिल थे।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ व वाहन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related posts

मुंबई के टोरेस घोटाले का इंटरनेशनल कनेक्शन, 2 विदेशी नागरिकों सहित 3 गिरफ्तार

Padmavat Media News

शराब ठेके के सेल्समैन पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Padmavat Media

Crime News : देवर का प्यार पाने के लिए महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पति को रास्ते से हटाने के लिए रची ये साजिश

Leave a Comment

error: Content is protected !!