Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

शायराना उदयपुर परिवार का ‘प्रेम रस’ स्नेह मिलन समारोह 31 अगस्त को

Reported By : Padmavat Media
Published : August 11, 2025 9:23 AM IST

शायराना उदयपुर परिवार का प्रेम रस पर आधारित स्नेह मिलन समारोह 31 अगस्त को ऐश्वर्या कॉलेज में

उदयपुर। शहर की प्रख्यात संस्था शायराना उदयपुर परिवार, जो पिछले 15 वर्षों से साहित्य, संगीत और आध्यात्म के क्षेत्र में निशुल्क सेवा दे रही है, अपना वार्षिक स्नेह मिलन समारोह 31 अगस्त को ऐश्वर्या कॉलेज में प्रातः 10:15 बजे आयोजित करेगी। इस वर्ष समारोह की थीम ‘प्रेम रस’ रखी गई है, जिसमें भजन, लोकगीत, फिल्मी गीत, पैरोडी गीत, दोहे, छंद, कविता एवं संगीतमय लोकोक्तियां-मुहावरे सहित प्रेम संगीत और कविताओं की प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम प्रभारी मनोज आँचलिया ने बताया कि शायराना उदयपुर परिवार द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को विभिन्न रसों पर आधारित मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है, जो इस बार विशेष रूप से प्रेम रस की थीम पर आधारित होगा। इस आयोजन में आम जनता के साथ-साथ संगीत एवं साहित्य के जाने-माने विशेषज्ञ भी अपनी प्रस्तुति देंगे। श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम समन्वयक अनु जोशी ने बताया कि शायराना उदयपुर परिवार की ओर से रोमांटिक थीम पर आधारित म्यूजिकल एल्बम तैयार की जा रही है, जिसमें श्रेष्ठ प्रतिभाओं को गाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट रचनाओं की पुस्तक भी प्रकाशित की जाएगी।

साहित्य और संगीत के प्रगाढ़ ज्ञान के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को संगीत और साहित्य की बारीकियों को समझने और सीखने का अवसर मिलेगा। यह कार्यशाला इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

इस प्रकार शायराना उदयपुर परिवार का यह समारोह साहित्य और संगीत प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा, जो प्रेम रस की अभिव्यक्ति के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना को भी प्रबल करेगा।

Related posts

Doctors Day पर स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा, SMS अस्पताल में बनाया जाएगा डॉक्टर्स मेमोरियल

Padmavat Media

नीरज शर्मा बने एंटी क्रप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के सदस्य 

Padmavat Media

शिव भक्तों की आस्था का केंद्र : कल्याणपुर का श्यामक नाथ धाम 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!