Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

सेवा और संस्कार के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन – नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला शाखा

Reported By : Padmavat Media
Published : September 18, 2025 11:13 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जय अंबे आश्रम में बच्चों संग सेवा कार्यक्रम करती महिला शाखा की टीम।

सेवा और संस्कार के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला शाखा ने जय अंबे आश्रम में बच्चों संग साझा की खुशियाँ

उदयपुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला शाखा की ओर से विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट, जय अंबे आश्रम आयड़ में किया गया। इस अवसर पर महिला शाखा की टीम ने बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया, खेल खिलाए और उनके साथ हँसी-खुशी के पल साझा किए।

महिला शाखा की जिला अध्यक्ष सोनिका चोरड़िया ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को जीवन का मूल मंत्र बनाया है। उन्हीं की प्रेरणा से महिला शाखा ने इस बार जन्मदिन को “सेवा पर्व” के रूप में मनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता है।

आश्रम की संस्थापिका बसंती वैष्णव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आश्रम में नन्हें बच्चों और जरूरतमंद महिलाओं की देखभाल की जाती है। ऐसे आयोजनों से उन्हें स्नेह, आत्मीयता और सहयोग का अनुभव मिलता है। उन्होंने महिला शाखा को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आयोजन उनके लिए एक उत्सव जैसा रहा।

कार्यक्रम में बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया, मिठाइयाँ बांटी गईं और उनके लिए मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। महिला शाखा की टीम ने बच्चों के साथ खेलों में भाग लेकर उन्हें उत्साह और आनंद से भर दिया।

इस अवसर पर महिला शाखा की टीम सदस्य आशा माथुर ने सक्रिय सहयोग दिया। इसके साथ ही गजेन्द्र कुमार जैन, कृष्णा कुंवर राणावत, मंजू सेन, पन्नालाल सेन, नारायण दास वैष्णव, कैलाश वैष्णव और नरेन्द्र रावल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों के बीच आत्मीयता से समय बिताते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम ने समाज में यह संदेश दिया कि राष्ट्र निर्माण का मार्ग केवल विकास की योजनाओं से ही नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना से भी होकर गुजरता है।

Related posts

बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

कुएं से पानी की मोटर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Padmavat Media

सुभाष सर्कल पर 51 फ़ीट की होलिका का हुआ दहन

Leave a Comment

error: Content is protected !!