Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर शिव शंकर गौशाला में वैदिक यज्ञ, दीर्घायु और राष्ट्रोत्थान की प्रार्थना

Reported By : Padmavat Media
Published : September 18, 2025 11:06 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर शिव शंकर गौशाला में वैदिक यज्ञ संपन्न करते हुए

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर शिव शंकर गौशाला में वैदिक यज्ञ

उदयपुर । शिव शंकर गौशाला, पाराखेत, कलडवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस पर उनके दीर्घायु जीवन और राष्ट्र के उत्थान की मंगलकामना के लिए विशेष वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का अनुष्ठान योग गुरु, आर्य समाज सेवी एवं भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया।

गौशाला सचिव शालिनी राजावत ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से न केवल प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की गई, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा तथा राष्ट्रोत्थान के लिए उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं गौ भक्त हैं और प्रधानमंत्री आवास पर प्रतिदिन गौ सेवा होती है, जिससे समाज को प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सरस्वती माहेश्वरी, मातृ कृपा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राम नाथ सिंह चौहान, गौशाला अध्यक्ष गिरजा कुंवर चौहान, मीत राजावत, माही राजावत सहित बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने भाग लिया।

यज्ञ के अंत में जयघोष, शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

वल्लभनगर पुलिस की चौथी बड़ी कार्यवाही गांजे सहित आरोपी को दबोचा

Padmavat Media

महिलाओं के कपड़े पहन ट्रक ड्राइवरों को करते थे अश्लील इशारे, जाल में फंसाने वालों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में धरा

Padmavat Media

गौ रक्षा हिंदू दल उदयपुर के मनोज चौधरी को आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया

Padmavat Media

1 comment

रामनाथ सिंह चौहान 19/09/2025 at 12:22 AM

हमरे परम आदरणीय युवा जुझारू कर्मठ मीडिया प्रभारी श्रीमान पवन जी जैन साहब पद्मावत मीडिया परिवार के सभी योद्धाओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हू
पद्मावत मीडिया परिवार के सभी योद्धाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हू आप स्वस्थ रहे मस्त रहे दुनिया भर में पदमावत मिडिया के नाम का डंका बजाया रहे
🚩🇮🇳🌞💞🎉🌹🙏🏿
शिवशंकर गो शाल परिवार
एवं
मातृ कृपा सेवा संस्थान परिवार
आप का हमेशा ऋणी रहेगा🌹🙏🏿 हुकम
रामनाथ सिंह चौहान

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!