Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइममहाराष्ट्र

महिला PSI दुर्गा खर्डे और शिकायतकर्ता में नोकझोंक, बैज फेंकने का वीडियो वायरल

Reported By : Padmavat Media
Published : September 23, 2025 7:15 AM IST

थाने में महिला पुलिस उप निरीक्षक और शिकायतकर्ता में नोकझोंक, बैज फेंकने का वीडियो वायरल

मुंबई। शहर के एक पुलिस थाने में महिला पुलिस उप निरीक्षक (PSI) और एक शिकायतकर्ता के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि PSI दुर्गा खर्डे बहस के दौरान अपना नेमप्लेट बैज निकालकर शिकायतकर्ता की ओर फेंकती नजर आ रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ लोग, जो स्वयं एक मामले में आरोपी बताए जा रहे हैं, पुलिस कार्रवाई के दौरान ही थाने के अंदर वीडियो बनाने लगे। इस पर पुलिस और संबंधित पक्ष के बीच कहासुनी बढ़ गई,
जो बाद में तीखी नोकझोंक में बदल गई।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए गिरगांव एसीपी डिवीजन ने जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वीडियो और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

8 साल तक शोषण, फिर 14 बार गर्भपात, जैतपुर में महिला ने परेशान होकर कर ली खुदकुशी

Padmavat Media

बूंदी के गोदाम में काम के दौरान 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत

Padmavat Media

नांदेड़ में ट्रैक्टर चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.50 लाख रुपये का माल बरामद

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!