Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइममहाराष्ट्र

महिला PSI दुर्गा खर्डे और शिकायतकर्ता में नोकझोंक, बैज फेंकने का वीडियो वायरल

Reported By : Padmavat Media
Published : September 23, 2025 7:15 AM IST

थाने में महिला पुलिस उप निरीक्षक और शिकायतकर्ता में नोकझोंक, बैज फेंकने का वीडियो वायरल

मुंबई। शहर के एक पुलिस थाने में महिला पुलिस उप निरीक्षक (PSI) और एक शिकायतकर्ता के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि PSI दुर्गा खर्डे बहस के दौरान अपना नेमप्लेट बैज निकालकर शिकायतकर्ता की ओर फेंकती नजर आ रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ लोग, जो स्वयं एक मामले में आरोपी बताए जा रहे हैं, पुलिस कार्रवाई के दौरान ही थाने के अंदर वीडियो बनाने लगे। इस पर पुलिस और संबंधित पक्ष के बीच कहासुनी बढ़ गई,
जो बाद में तीखी नोकझोंक में बदल गई।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए गिरगांव एसीपी डिवीजन ने जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वीडियो और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नव वर्ष पर कोटा पुलिस ने मादक पदार्थ एवं तस्करों के विरुद्ध चलाया ऑपरेशन नश्वर अभियान

Padmavat Media

पातरा चॉल घोटाले में शरद पवार को भी घेरने की तैयारी? भाजपा विधायक ने की जांच की मांग

Padmavat Media

पाकिस्तानी ड्रामा में घुंघराले बालों वाली लड़कियों को बताया ‘बदसूरत’, अब ट्रोल्स के निशाने पर ‘मैं ऐसी क्यों हूं’

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!