Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

रक्षाबंधन पर सिंधी कैंप बस स्टैंड में मंगलसूत्र चोरी का खुलासा, महिला गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : August 29, 2026 11:11 AM IST
जयपुर | अपराध | पुलिस कार्रवाई

रक्षाबंधन पर सिंधी कैंप बस स्टैंड में मंगलसूत्र चोरी का खुलासा, महिला गिरफ्तार

भीड़ का फायदा उठाकर महिला का मंगलसूत्र चोरी करने के मामले में कुछ ही घंटों में कार्रवाई, चोरी का मंगलसूत्र बरामद

जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व के दौरान बस स्टैंड पर भीड़ का फायदा उठाकर महिला का मंगलसूत्र चोरी करने के मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी भतेरी पत्नी अर्जुनलाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी ढाणी राम तलाइ, गांव चुरेना, थाना पचेरी कलां, जिला झुंझुनूं है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

भीड़ का फायदा उठाकर की थी चोरी

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त 2026 को परिवादिया ललिता मेहरा का मंगलसूत्र सिंधी कैंप बस स्टैंड पर चोरी हो गया था। रक्षाबंधन के कारण बस स्टैंड पर काफी भीड़ थी, जिसके चलते आरोपी तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। परिवादिया की रिपोर्ट पर सिंधी कैंप थाने में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार सूचना संकलन और अन्य माध्यमों से जांच करते हुए वारदात में शामिल महिला की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रकरण में चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया।

अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह पूर्व में भी भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड या अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातों में शामिल रही है या नहीं।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त दरजाराम के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी वंदना नूर्ला के नेतृत्व में की गई।

Related posts

छापली में महाराणा प्रताप जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, राष्ट्रभक्ति का संकल्प

Padmavat Media

नारायण लाल मेघवाल बने कृष्णा कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

Padmavat Media

भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव “प्रथमेश 2024” का आगाज 31 मार्च से

Leave a Comment

error: Content is protected !!