Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजनीतिराजस्थान

नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से

Reported By : Padmavat Media
Published : September 8, 2026 10:25 AM IST
राजस्थान | नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 | राज्य निर्वाचन आयोग

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से

दो चरणों में हुए मतदान के बाद प्रदेश के 309 नगरीय निकायों के परिणाम होंगे घोषित

सलूम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में दो चरणों में हुए मतदान की मतगणना 14 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर तथा द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को निर्धारित है। दोनों चरणों में मतदान के बाद सभी नगरीय निकायों की मतगणना एक ही दिन 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी।

ईवीएम से होगी मतगणना

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में मतगणना निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराई जाएगी। ईवीएम से हुए मतदान की मतगणना के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित की जाएगी।

जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से मतगणना को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम के सुरक्षित परिवहन तथा स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना कक्ष तक मशीनों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पहुंचाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मतगणना के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों और प्रक्रियाओं की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी।

सलूम्बर नगर परिषद का परिणाम 14 सितंबर को

सलूम्बर नगर परिषद के लिए द्वितीय चरण में 11 सितंबर 2026 को मतदान होगा। इसके बाद 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और नगर परिषद चुनाव के परिणाम सामने आएंगे।

Related posts

दूर्गम सड़क से आजादी के बाद पहली बार गांव में आएं नेता….. ‌‌

राज्य सरकार का यही प्रयास, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हो हर नागरिक के पास – रामलाल जाट

Padmavat Media

कोटड़ा के देहरी गांव में महिला जागरूकता शिविर, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!