Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

उचित मूल्य दुकानों के आवंटन को लेकर बैठकें 16 से 18 सितंबर तक

Reported By : Padmavat Media
Published : September 8, 2026 9:54 AM IST
सलूम्बर | सार्वजनिक वितरण प्रणाली | जिला प्रशासन

उचित मूल्य दुकानों के आवंटन को लेकर तहसील स्तरीय बैठकें 16 से 18 सितंबर तक

सराड़ा, लसाडिया और सलूम्बर ग्रामीण क्षेत्रों के प्राप्त आवेदनों पर होगी नियमानुसार चर्चा

सलूम्बर। उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में संबंधित क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों पर नियमानुसार विचार-विमर्श किया जाएगा।

जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि 6 अगस्त 2026 को जारी विज्ञप्ति के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार करने के लिए सराड़ा, लसाडिया और सलूम्बर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग तिथियों में बैठकें निर्धारित की गई हैं।

16 से 18 सितंबर तक अलग-अलग तिथियों पर बैठकें

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सराड़ा ग्रामीण क्षेत्र की बैठक 16 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे, लसाडिया ग्रामीण क्षेत्र की बैठक 17 सितंबर को सुबह 10 बजे तथा सलूम्बर ग्रामीण क्षेत्र की बैठक 18 सितंबर को सुबह 10 बजे होगी। सभी बैठकें जिला रसद अधिकारी कार्यालय, सलूम्बर में आयोजित की जाएंगी।

बैठकों में संबंधित क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए प्राप्त आवेदनों पर समिति द्वारा नियमानुसार चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी ने समिति के सभी सदस्यों और संबंधित आवेदकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होकर आवंटन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related posts

फागोत्सव का आयोजन हुआ

Pavan Jain Padmavat

मालपुरा पुलिस ने इनामी अपराधी को पकड़ा, जेल की 40 फीट ऊंची दीवार फांद दिया था चकमा

Padmavat Media

उदयपुर में पर्यटन सूचना पट्टों की बदहाली: जिम्मेदार कब जागेंगे ??

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!