21 वर्षों से निरंतर चल रहा कृष्ण जन्मोत्सव का विशाल भंडारा, 4500 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
मुंबई। धनजी स्ट्रीट में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित दहीहंडी (दहीकाला) उत्सव एवं महाप्रसाद भंडारा भक्तिभाव और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पिछले 21 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस भंडारे में इस बार करीब 4500 श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में गोविंद भक्तों और नागरिकों ने उत्सव में सहभागिता की।
इस आयोजन का संचालन रिचा इंटरनेशनल के राजु जैन, जेके ब्रदर्स के विशेष कार्यकारी अधिकारी कन्हैया काकड, गुप्ता बुक डिपो के हौसिला प्रसाद गुप्ता तथा युवा व्यापारी आघाडी, महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख अभिजीत दादा चव्हाण के सहयोग से किया गया। आयोजकों ने बताया कि 21 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह भंडारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सेवा का भी माध्यम बन चुका है।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सी एवं डी प्रभाग समिति अध्यक्ष एवं नगरसेवक आकाश राज पुरोहित, नगरसेवक सन्नी सानप, पुलिस उपायुक्त प्रशांत परदेशी, सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर वाघ एवं रेणुका बुवा सहित कई जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय दंडवते, अविनाश कोटेकर, रईस शेख एवं प्रशांत साळुंखे, आदर्श होटल्स समूह के जगदीश पुरोहित, शिवसेना विभागप्रमुख एवं पूर्व नगरसेवक गणेश सानप, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक जनक संघवी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दक्षिण मुंबई जिलाध्यक्ष महेंद्र पानसरे, युवा सेना महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य रुचीताई वाडकर सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए।
राजस्थान प्रेस क्लब के सचिव एवं मुंबई राजस्थान के संपादक ललित शक्ति राठौड़, महाराष्ट्र महासत्ता के ओमशंकर पाण्डेय, दिव्य कमल टाइम्स के कार्यकारी संपादक अभिषेक साटम, कुमार पाल जैन, अनील जैन, अमित चोकशी, सौहेल चोकशी एवं अधिवक्ता धरम मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
भंडारे का आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। महाप्रसाद तैयार करने से लेकर वितरण तक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) और मुंबई महानगरपालिका द्वारा निर्धारित मापदंडों की पालना की गई। करीब 4500 श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले हेता गेम्स एंड ज्वेलरी के पी.यू. पटेल, झा इंफ्रा कन्स्ट्रक्शंस सफारी बलिऑन, रुलझ डायमंड प्राइवेट लिमिटेड, मातेश्वरी ज्वेलर्स के दलपत सोलंकी, नैतिक भाई, मानस भाई, ललित भाई एवं मास्टर चैन प्राइवेट लिमिटेड के मदन कोठारी सहित सभी सहयोगियों का आयोजकों की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
मंच का संचालन नथुलाल चौरसिया एवं दिलीप माहेश्वरी ने किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, गोविंद भक्तों, नागरिकों, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, प्रेम और आशीर्वाद से 21 वर्षों से चली आ रही यह धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा लगातार आगे बढ़ रही है।

