कुलाबा में मनसे के दहीहंडी उत्सव में उमड़ा उत्साह
मुंबई । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कुलाबा विधानसभा क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 221 की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दहीहंडी उत्सव-2026 का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, गोविंदा पथकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम महाराष्ट्र राज्य महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उपाध्यक्ष अरविंद गावड़े के दिशा-निर्देशन में तथा कुलाबा उपविभाग अध्यक्ष रोहन हुमणे, शाखा उपाध्यक्ष 221 संजय ढाळके एवं शाखा उपाध्यक्ष 221 राजनारायण स्वामी के सहयोग से आयोजित किया गया।
दहीहंडी उत्सव के दौरान पारंपरिक ढोल-ताशों की गूंज और गोविंदा पथकों के जोश से क्षेत्र का माहौल उत्सवी बना रहा। मंच पर पारंपरिक वेशभूषा में नृत्यांगनाओं ने मेघाली पाटील एवं नितीन चिकने के निर्देशन में अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। दहीहंडी फोड़ने के लिए गोविंदाओं द्वारा बनाई गई मानव पिरामिड ने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
उत्सव में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, एस. पी. आहूजा, कपड़ा मार्केट एसोसिएशन, आदर्श होटल्स परिवार के जगदीश पुरोहित, एल.टी. मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विजय दंडवते, भाजपा मंडल अध्यक्ष जनक संघवी, हिंदुस्तान चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष शिखर चंद जैन, मुंबई राजस्थान के संपादक ललित शक्ति राठोड़, मनसे दक्षिण मुंबई विभाग सचिव चेतन पेडणेकर तथा कुलाबा विधानसभा विभाग अध्यक्ष वैभव शिंदे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गणमान्य अतिथियों ने आयोजकों को दहीहंडी उत्सव की शुभकामनाएं दीं तथा उपस्थित गोविंदा पथकों और नागरिकों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कुलाबा विभाग अध्यक्ष वैभव शिंदे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष 221 भरमु नागणुकर, महिला विभाग अध्यक्षा कमल खोत, पर्व उपविभाग अध्यक्ष निलेश जाधव, पर्व उपविभाग अध्यक्ष दत्ता नाईकडे, पूर्व शाखा अध्यक्ष 222 प्रवीण पास्टे तथा कार्यकर्ता राजू सावंत सहित मनसे के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि दहीहंडी महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे उत्सव सामाजिक एकता, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों और कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था एवं सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने में एल.टी. मार्ग पुलिस थाने एवं प्रशासन ने भी सक्रिय योगदान दिया।

