Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
मनोरंजनमहाराष्ट्र

आशा भोसले के गीत कई पीढ़ियों को आनंद देते रहेंगे : फडणवीस

Reported By : Padmavat Media
Published : September 8, 2026 9:17 PM IST
Updated : September 8, 2026 9:18 PM IST
महाराष्ट्र | मनोरंजन

आशा भोसले के गीत कई पीढ़ियों को आनंद देते रहेंगे : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

93वें जन्मदिन पर ए.आर. रहमान द्वारा तैयार ‘आशा फॉरएवर’ गीत का लोकार्पण

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वरिष्ठ गायिका आशा भोसले जीवंत ऊर्जा और उत्साह की प्रतीक थीं। 90 वर्ष की उम्र में भी मंच पर प्रस्तुति देते समय उनकी ऊर्जा और जीवन के प्रति प्रेम स्पष्ट दिखाई देता था। उनका स्वर और उनके गीत आने वाली कई पीढ़ियों को आनंद देते रहेंगे।

आशा भोसले के 93वें जन्मदिन के अवसर पर संगीतकार ए.आर. रहमान द्वारा तैयार किए गए ‘आशा फॉरएवर’ गीत का लोकार्पण मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशिष शेलार, संगीतकार ए.आर. रहमान, आशा भोसले की नातिन जनाई भोसले, भोसले परिवार के सदस्य तथा फिल्म और संगीत जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा भोसले का पूरा जीवन आनंद, उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा। उन्होंने अपने स्वरों से कई दशकों तक संगीतप्रेमियों को आनंद दिया। उनकी स्मृतियों और समृद्ध सांगीतिक विरासत को संजोना समाज की जिम्मेदारी है। इसी भावना से तैयार ‘आशा फॉरएवर’ उन्हें दी गई सुंदर स्वरांजलि है।

उन्होंने कहा कि आशा भोसले का स्वर कभी समाप्त न होने वाला अनुभव है। जब तक उनके गीत सुने जाते रहेंगे, वे संगीतप्रेमियों के मन में हमेशा जीवित रहेंगी। उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए इस तरह के आयोजन हर वर्ष किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने ए.आर. रहमान, सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशिष शेलार और गीत निर्माण से जुड़े पूरे दल को बधाई दी।

भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई

सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशिष शेलार ने कहा कि आशा भोसले का महाराष्ट्र के प्रत्येक मराठी व्यक्ति के साथ-साथ देश-विदेश के संगीतप्रेमियों से भी गहरा संबंध था। उन्होंने मराठी सहित विभिन्न भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में गीत गाए। उनके स्वरों ने भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संगीतकार ए.आर. रहमान ने ‘आशा फॉरएवर’ को आशा भोसले के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले महाराष्ट्र, भारत और पूरी दुनिया की बेटी थीं। उनका स्वर और सांगीतिक विरासत हमेशा जीवित रहेगी। इस अवसर पर जनाई भोसले ने गीत के निर्माण से जुड़ी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों ‘आशा फॉरएवर’ गीत का लोकार्पण किया गया और गीत का दृक-श्रव्य प्रस्तुतीकरण भी हुआ।

Related posts

अहमदाबाद के खोखरा पुलिस परिवार ने आज रासगरबा का आयोजन किया ।

Padmavat Media

पोर्श के पहले ऑल इलेक्ट्रिक मॉडल, Taycan और न्यू Macan एसयूवी की भारत में एंट्री

Padmavat Media

ऋत्विक साहोर, सलोनी गौर, मेहरजान मज़्दा और कुशाग्रे दुआ नज़र आएंगे कैम्पस डायरीज में

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!