Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजनीतिराजस्थान

सलूंबर में नगर निकाय चुनाव में 78.69 प्रतिशत मतदान

Reported By : Padmavat Media
Published : September 11, 2026 10:37 PM IST

महिलाओं ने पुरुषों से अधिक किया मतदान, चार पीढ़ियों ने साथ पहुंचकर डाला वोट

राजस्थान । सलूंबर | नगर निकाय चुनाव | मतदान

सलूंबर में नगर निकाय चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 78.69 प्रतिशत मतदान

महिलाओं ने पुरुषों से अधिक किया मतदान, 104 वर्षीय कुरी बाई सहित एक परिवार की चार पीढ़ियों ने साथ पहुंचकर डाला वोट

सलूंबर । नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रहीं और समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पीपी ने बताया कि सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र में कुल 15,614 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 12,286 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह कुल 78.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

महिलाओं की भागीदारी अधिक

कुल मतदान करने वालों में 6,226 महिलाएं और 6,060 पुरुष शामिल रहे। इस प्रकार पुरुषों की तुलना में 166 अधिक महिलाओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

समय के साथ बढ़ता गया मतदान प्रतिशत

सुबह 10 बजे तक 25.20 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 53.18 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 67.54 प्रतिशत और मतदान समाप्ति के समय शाम 6 बजे तक 78.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, दिव्यांग मतदाताओं और पहली बार मतदान करने वाले नव मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ मतदान किया। निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। मतदान दलों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सजगता और जिम्मेदारी के साथ शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराया।

104 वर्षीय कुरी बाई ने दिया मतदान का संदेश

सलूंबर नगर परिषद क्षेत्र के बूथ संख्या 10 और 11, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, गांधी चौक पर एक परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ मतदान केंद्र पहुंचीं। परिवार की 104 वर्षीय वरिष्ठ सदस्य कुरी बाई ने मतदान कर लोकतांत्रिक सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया।

उनके साथ धूलचंद्रजी भोई (79), गोविन्दजी भोई (55), मोतीलालजी भोई (53), शंकरजी भोई (51), लोकेश भोई (28) और संजय (26) ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक ही परिवार की चार पीढ़ियों का एक साथ मतदान केंद्र पहुंचना लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का प्रेरक उदाहरण रहा।

द्वितीय चरण के मतदान के साथ सलूंबर जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गई। मतगणना 14 सितंबर को होगी।

Related posts

महिलाओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

Pavan Jain Padmavat

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘संक्रमण’ नाटक का मंचन रविवार को

खेरवाड़ा कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री डॉ परमार की पत्नी ने करवा चौथ व्रत कर मांगी दुआएं

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!