Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
महाराष्ट्र

बजाज फाइनेंस ने बढ़ाई FD ब्याज दरें, वरिष्ठ नागरिकों को 8.15% तक रिटर्न

Reported By : Padmavat Media
Published : October 7, 2026 8:55 PM IST
महाराष्ट्र • व्यापार • निवेश

बजाज फाइनेंस द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में बढ़ोतरी

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 8.15 प्रतिशत तक का रिटर्न

मुंबई । देश की अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 12 से 60 महीनों की सभी अवधियों के लिए ब्याज दरों में 15 से 40 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि की है, और ये नए दर आज से लागू हो गए हैं। इस बढ़ोतरी से निवेशकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

आम नागरिकों को 7.75 प्रतिशत तक का रिटर्न

इन नए बदलावों के अनुसार, आम नागरिक 31 से 60 महीनों की अवधि के लिए नई जमा पर अब सालाना 7.75 प्रतिशत तक का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले यह दर 7.40 प्रतिशत थी। इसी प्रकार, वरिष्ठ नागरिकों को अब सभी अवधियों पर मूल दर से अतिरिक्त 0.40 प्रतिशत अधिक ब्याज मिलेगा, और 31 से 60 महीनों की जमा पर उन्हें 8.15 प्रतिशत तक का उच्चतम रिटर्न मिल सकेगा। विशेष रूप से, जिन ग्राहकों को अपनी परिपक्व (मैच्योर) हो चुकी जमा का नवीनीकरण कराना है, उन्हें अतिरिक्त 0.10 प्रतिशत वार्षिक लाभ मिलेगा। इससे वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 8.25 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

बजाज फाइनेंस के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष सचिन सिक्का का बयान

इस बारे में बात करते हुए बजाज फाइनेंस के डिपॉजिट्स और वेल्थ मैनेजमेंट के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष सचिन सिक्का ने कहा कि, “निश्चित रिटर्न चाहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट हमेशा से बचत का एक महत्वपूर्ण साधन रहा है। हमने लंबी अवधि पर अधिक जोर दिया है, ताकि निवेशक पांच साल तक उच्च रिटर्न प्राप्त कर सकें। हमारी यह ट्रिपल-ए रेटेड डिपॉजिट ऑनलाइन माध्यम से कुछ ही मिनटों में खोली जा सकती है।”

न्यूनतम 15,000 रुपये से निवेश
बजाज फाइनेंस की इस जमा को CRISIL और ICRA से ‘AAA/Stable’ रेटिंग मिली है, और इसमें न्यूनतम 15,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। ग्राहक ऑनलाइन या कंपनी की शाखाओं के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Related posts

भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिऐ मिलकर लड़ेंगे तो पक्का मिलेगी कामयाबी – पवन जैन पदमावत

Padmavat Media

भाजपा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष बनने पर राज के पुरोहित का हुआ भव्य स्वागत

Padmavat Media

थाईलैंड से भारत लाया गया साइबर ठगी का वांछित आरोपी, सीबीआई की बड़ी सफलता

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!